Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में डंपर से कुचलने से किसान की मौत:हादसे के बाद ड्राइवर फरार, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में अवैध खनन से जुड़े डंपरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात डंपर की चपेट में आने से 45 वर्षीय किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा रही थी। लेकिन परिजन बिना कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। मामला थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भूसा भरकर उत्तराखंड के हसनावाला से सहारनपुर के रसूलपुर गांव की ओर जा रही थी। ट्रॉली में कई लोग सवार थे। जैसे ही वाहन अमानतगढ़ स्थित नानकसर ढाबे के पास सर्विस रोड पर पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात डंपर ने ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रैक्टर को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर के बोनट पर बैठे रसूलपुर निवासी इरशाद उर्फ भूरा (45) सड़क पर गिर पड़े। गिरते ही वो डंपर के पहियों के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने परिजनों से शव का पोस्टमॉर्टम कराने का अनुरोध किया, लेकिन परिजनों के इनकार के बाद पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सहारनपुर में अवैध खनन से जुड़े डंपर बिना नंबर प्लेट और ओवरलोड होकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। खास बात ये है कि स्कूल आने-जाने के समय भी ये वाहन बेखौफ चलते हैं, जिससे हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। खनन के डंपर लगातार लोगों की जान ले रहे हैं। कुछ महीने पहले भी एक परिवार के 5 लोगों की हादसे में मौत हुई थी। उनकी गाड़ी के ऊपर खनिज का डंपर गिर गया था। लेकिन आज तक भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में तापमान 3 डिग्री गिरा, अधिकतम 33 डिग्री:AQI 171 पहुंचा, धूप निकली, शाम तक आंधी की संभावना
    Next Article
    ट्रेन में बदल गए यात्रियों के नकदी-जेवर से भरे बैग:लखनऊ GRP-RPF क्राइम ब्रांच ने ट्रेस कर लौटाए, बोगी में साथ बैठे थे परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment