Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेन में बदल गए यात्रियों के नकदी-जेवर से भरे बैग:लखनऊ GRP-RPF क्राइम ब्रांच ने ट्रेस कर लौटाए, बोगी में साथ बैठे थे परिवार

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ से बुढ़वल जा रही ट्रेन में यात्रियों के बैग गलती से बदल गए। दोनों बैगों में जेवरात, नकदी, कपड़े और अन्य कीमती सामान था, जिसकी कुल कीमत करीब 5.56 लाख रुपए बताई गई। सूचना मिलते ही GRP और RPF क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने कुछ घंटों में बैग ट्रेस कर दोनों यात्रियों को उनका सामान सुरक्षित लौटा दिया। घटना ट्रेन संख्या 15203 की है। गोमतीनगर निवासी सुप्रिया शबनम अपने परिवार के साथ S-3 कोच की सीट नंबर 19 पर यात्रा कर रही थीं। उनके पास लाल रंग का बैग था, जिसमें जेवरात, नकदी और कपड़े रखे थे। उसी कोच में सीट नंबर 17, 18 और 20 पर अन्य यात्री भी सफर कर रहे थे, जो बुढ़वल स्टेशन पर उतर गए। बैग बदलने की सूचना GRP को दी उतरते समय वे गलती से सुप्रिया का बैग अपने साथ ले गए और अपना बैग वहीं छोड़ गए। बैग बदलने की जानकारी होने पर सुप्रिया ने तुरंत GRP को सूचना दी। इसके बाद अपराध आसूचना शाखा लखनऊ और RPF पोस्ट बुढ़वल की टीम हरकत में आई। अधिकारियों ने सर्विलांस, मोबाइल डेटा और ग्राउंड इंटेलिजेंस की मदद से बैग लेकर उतरे यात्री की पहचान की। जांच के दौरान टीम सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा क्षेत्र स्थित गोंडा देवरिया गांव पहुंची, जहां ओमकार नामक यात्री के पास महिला का बैग बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया कि दोनों यात्रियों के बैग गलती से आपस में बदल गए थे। 5.56 लाख रुपए का सामान वापस मिला जीआरपी और आरपीएफ के अनुसार एक बैग में जेवरात, नकदी, कपड़े और अन्य सामान समेत करीब 5.36 लाख रुपए का माल था, जबकि दूसरे बैग में लगभग 25 हजार रुपए कीमत के जेवर व कपड़े थे। दोनों बैगों की कुल कीमत 5.56 लाख रुपए आंकी गई। इसके बाद दोनों पक्षों को RPF पोस्ट बुढ़वल बुलाकर सत्यापन कराया गया और उनका सामान सही-सलामत वापस सौंप दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि त्वरित कार्रवाई, तकनीकी सर्विलांस और ग्राउंड इंटेलिजेंस के चलते लाखों रुपए का सामान सुरक्षित बरामद कर लिया गया। वहीं, सुरक्षित सामान वापस मिलने पर यात्री ने खुशी जाहिर की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में डंपर से कुचलने से किसान की मौत:हादसे के बाद ड्राइवर फरार, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    Next Article
    मथुरा में 9 थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले:जगदंबा सिंह को नौहझील और संजीव कुमार को कृष्णानगर का चौकी प्रभारी बनाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment