Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कप्तानगंज में ट्रेन से 4.3 किलो चरस बरामद:कुशीनगर में दो तस्कर गिरफ्तार, 11 लाख रुपये की कीमत

    1 hour ago

    2

    0

    कुशीनगर के कप्तानगंज में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक ट्रेन से 4.318 किलोग्राम चरस बरामद की है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें बाद में जीआरपी थाना गोरखपुर को सौंप दिया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस चरस की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है। आरपीएफ पोस्ट कप्तानगंज की टीम प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर 29 अप्रैल 2026 से ही मादक पदार्थों की तस्करी पर निगरानी कर रही थी। गाड़ी संख्या 15273 के संबंध में मिली सूचना के बाद सिसवा बाजार से कप्तानगंज के बीच संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में नरकटियागंज पोस्ट के सहायक उपनिरीक्षक कमलेश सिंह यादव भी शामिल थे। चेकिंग के दौरान, ट्रेन के S2 कोच (संख्या 255634) के दरवाजे के पास दो संदिग्ध व्यक्ति दिखे। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 14 पैकेट चरस बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पश्चिमी चंपारण निवासी तराबुल (60 वर्ष) और जोगिंदर प्रसाद (65 वर्ष) के रूप में हुई है। बरामद चरस में से तराबुल के पास से 2 किलो 150 ग्राम और जोगिंदर के पास से 2 किलो 168 ग्राम चरस मिली। कुल 4 किलो 318 ग्राम चरस जब्त की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 11 लाख रुपये है। आरपीएफ टीम ने मौके पर ही कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए चरस जब्त कर ली और दोनों आरोपियों को जीआरपी थाना गोरखपुर को सौंप दिया। जीआरपी गोरखपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक दिग्विजय परमार को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में आसमान में छाई घटा दिलाएगी धूप से राहत:हवा से तापमान में गिरावट होने की उम्मीद , AQI भी हो रहा प्रभावित
    Next Article
    कानपुर में एलिवेटेड ट्रैक बनने से बदलेगा ट्रेनों का रूट:16 क्रॉसिंग खत्म, कालिंदी और बरौनी एक्सप्रेस भी प्रभावित होंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment