Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में एलिवेटेड ट्रैक बनने से बदलेगा ट्रेनों का रूट:16 क्रॉसिंग खत्म, कालिंदी और बरौनी एक्सप्रेस भी प्रभावित होंगी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में अनवरगंज से मंधना तक एलिवेटेड रेलवे ट्रैक निर्माण की तैयारी की जा रही है। इसके लिए ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा। रेलवे ने इस संबंध में रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही ट्रेनों के संचालन का नया रोडमैप तैयार किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, अगले डेढ़ से दो महीने में योजना फाइनल कर निर्माण कार्य शुरू कराया जा सकता है। यह ट्रैक फर्रुखाबाद रूट पर स्थित है, जहां फिलहाल कालिंदी एक्सप्रेस, बरौनी एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेनें और मालगाड़ियां मिलाकर रोजाना 3 दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन होता है। ऐसे बदलेगा ट्रेनों का रूट पैसेंजर ट्रेनों को कासगंज रूट के जरिए मंधना तक चलाने की योजना है, क्योंकि निर्माण कार्य मंधना स्टेशन से आगे क्रॉसिंग के पास होगा। वहीं, कालिंदी एक्सप्रेस समेत लंबी दूरी की ट्रेनों को शिकोहाबाद-टूंडला रूट से कानपुर सेंट्रल लाया जाएगा। कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त भी किया जा सकता है। इन ट्रेनों का होता है इस रूट पर संचालन 54155 कानपुर सेंट्रल–फर्रुखाबाद पैसेंजर, 15037 कानपुर अनवरगंज–कासगंज एक्सप्रेस14117 कालिंदी एक्सप्रेस, 54157 कानपुर–फर्रुखाबाद पैसेंजर, 19402 लखनऊ–अहमदाबाद एक्सप्रेस, 15083 छपरा–फर्रुखाबाद उत्सर्ग एक्सप्रेस जाम से मिलेगी राहत एलिवेटेड ट्रैक बनने के बाद जीटी रोड की 16 रेलवे क्रॉसिंग खत्म हो जाएंगी। इससे रोजाना लगने वाले जाम से करीब 50 लाख शहरवासियों को राहत मिलेगी। इनमें सबसे अधिक जरीब चौकी और गुमटी क्रासिंग और रावतपुर, गीतानगर व 9 नंबर क्रासिंग के साथ गुरूदेव क्रासिंग की तरह सबसे ज्यादा लोग होकर गुजरते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कप्तानगंज में ट्रेन से 4.3 किलो चरस बरामद:कुशीनगर में दो तस्कर गिरफ्तार, 11 लाख रुपये की कीमत
    Next Article
    लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में दबे मजदूर:मिट्टी गिरने से दबे, राहत बचाव कार्य हुआ शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment