Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में संविदा कर्मी करंट से झुलसा:एक बाहरी व्यक्ति भी घायल, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक संविदा कर्मी करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। यह घटना मलवा उपखंड के नीलकोठी पावर हाउस में कार्य के दौरान हुई, जिसमें एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। नीलकोठी पावर हाउस में डीपी (डिस्ट्रिब्यूशन प्वाइंट) बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान संविदा कर्मी अरब सिंह करंट की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। उन्हें गंभीर हालत में कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में संजय नामक एक बाहरी व्यक्ति भी घायल हुए हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इस घटना ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया। यह लापरवाही अवर अभियंता की मौजूदगी में बरती गई। साथ ही, यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि नियमों के विरुद्ध बाहरी लोगों से काम कराया जा रहा था। मामले में मलवा के एसडीओ पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने निजी लाभ के लिए अपने ही रिश्तेदार को ठेका दिलाया। अधिशासी अभियंता रत्नेश जायसवाल ने घटना को गंभीर मानते हुए स्वीकार किया कि संविदा कर्मियों की सुरक्षा में लापरवाही हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के बाद दोषी जेई सहित अन्य जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में आंधी-बूंदाबांदी से गर्मी से निजात:तापमान में 2 डिग्री की गिरावट, किसानों को फसल खराब होने का डर
    Next Article
    मऊ में डंपर की टक्कर से हेड कांस्टेबल की मौत:तेज टक्कर से 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरी जीप, तीन अन्य घायल, रात्रि गश्त पर निकले थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment