Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में डंपर की टक्कर से हेड कांस्टेबल की मौत:तेज टक्कर से 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरी जीप, तीन अन्य घायल, रात्रि गश्त पर निकले थे

    3 hours ago

    2

    0

    मऊ में रात्रि गश्त पर निकले हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से पुलिस जीप में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की जीप 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में जीप में सवार 3 अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के वक्त जीप चला रहे हेड कांस्टेबल के सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। बाकी घायल तीन साथियों ने किसी तरह वैन से निकल कर थाने पर सूचना दी। हादसे में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी मदद के लिए दौड़ पड़े। घटना बुधवार देर रात घोसी कोतवाली क्षेत्र की है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपी चालक की तलाश जारी है। पहले देखें 3 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला घटना जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर घोषी कोतवाली की है। जहां रात्रि गश्त के लिए हेड कांस्टेबल पवन यादव (38) अपने तीन साथी विनोद कुमार, सिपाही प्रीतम सिंह और पीआरडी जवान ओम प्रकाश के साथ रात 2 बजे निकले थे। तभी वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर बनियापार गांव के पास अचानक डंपर ने पीछे से जीप में टक्कर मार दी। पवन यादव ड्राईविंग सीट पर थे इसलिए उन्हें गंभीर चोटें आने से उनकी मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि 29/30 मार्च की रात थाना घोसी की पुलिस वैन गश्त कर रही थी। इसमें एसआई विनोद कुमार, प्रीतम सिंह, ड्राइवर पवन कुमार यादव और पीआरडी जवान ओम प्रकाश शामिल थे। हेड कांस्टेबल की मौत हो गई है। हादसे की जांच की जा रही है। मृतक पवन कुमार यादव वाराणसी के चितईपूरा के रहने वाले थे। जिनकी पोस्टिंग घोसी कोतवाली में 25 जुलाई 2025 को हुई थी। उनके घायल साथियों ने बताया कि पवन बहुत ही अच्छे और मिलनसार नेचर के व्यक्ति थे। वह हमेशा ड्यूटी पर बहुत ही गंभीरता से काम करते थे। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम हाउस में उनके परिजनों के पहुंचने का इतंजार किया जा रहा है। उनके आते ही शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। ------------------------------ ये खबर भी पढ़िए… 3 दोस्तों का हत्यारोपी बर्थडे बॉय एनकाउंटर में ढेर:चेहरे पर केक लगाने पर की थी वारदात, बुलंदशहर पुलिस ने 3 गोलियां मारीं बुलंदशहर में 3 दोस्तों के हत्या के मुख्य आरोपी बर्थडे बॉय जीतू सैनी (30) को पुलिस ने गुरुवार सुबह 5 बजे एनकाउंटर में मार गिराया। उस पर 50 हजार का इनाम था। मुठभेड़ में जीतू को तीन गोलियां लगीं। पुलिस जिला अस्पताल ले गई, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल, अस्पताल के बाहर भारी फोर्स तैनात है। जीतू बसपा का पूर्व नगर अध्यक्ष भी रह चुका था। मुठभेड़ जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर खुर्जा थाना क्षेत्र में हुई। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में संविदा कर्मी करंट से झुलसा:एक बाहरी व्यक्ति भी घायल, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
    Next Article
    मैनपुरी में स्मार्ट मीटर पर समाज सुधार न्याय संगठन:कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन, कहा- मीटर गरीब परिवारों के हित में नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment