Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर यार्ड रिमॉडलिंग से 10 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित:कई ट्रेनों के ठहराव में बदलाव, कई के रूट बदले, कुछ रद्द

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा जौनपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण 10 से अधिक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं, जबकि कुछ को रद्द कर दिया गया है। प्रभावित ट्रेनें अब जौनपुर स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। दिल्ली, सूरत और बरौनी की ओर जाने वाली प्रभावित ट्रेनें अब औड़िहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी और बनारस होते हुए प्रयागराज के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी। यार्ड रिमॉडलिंग के कारण 04217 वाराणसी-लखनऊ स्पेशल और 04218 लखनऊ-वाराणसी स्पेशल ट्रेनें 13 मई से 27 मई तक रद्द रहेंगी। 04055 बलिया-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 14 और 21 मई को जौनपुर स्टेशन पर नहीं रुकेगी। यह ट्रेन औड़िहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी और बनारस होते हुए प्रयागराज के रास्ते चलाई जाएगी। वापसी में, 04056 आनंद विहार-बलिया स्पेशल 13 और 20 मई को प्रयागराज से बनारस, वाराणसी, वाराणसी सिटी होते हुए औड़िहार के रास्ते बलिया जाएगी। इस ट्रेन का भी जौनपुर में ठहराव नहीं होगा। 09065 सूरत-छपरा स्पेशल ट्रेन 4, 11, 18 और 25 मई को प्रयागराज छिवकी और जौनपुर जंक्शन पर नहीं रुकेगी। यह मानिकपुर, प्रयागराज, बनारस, वाराणसी, वाराणसी सिटी और औड़िहार के रास्ते छपरा जाएगी। इसी तरह, 09066 छपरा-सूरत सुपरफास्ट एक्सप्रेस 13, 20 और 27 मई को औड़िहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी, बनारस, प्रयागराज और मानिकपुर के रास्ते सूरत जाएगी। इस ट्रेन का भी जौनपुर और प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 13 मई से 27 मई तक जौनपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी और शंकरगढ़ स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में बुलेट में लगी आग, देखें VIDEO:10 फीट तक उठी लपटें; लोगों ने रेत-मिट्टी फेंक कर बुझाई आग
    Next Article
    अयोध्या दुर्गा मंदिर पर 29 मई को फहरेगी धर्म ध्वजा:साध्वी ऋतंभरा ध्वजा फहराएंगी, ट्रस्ट कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment