Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में दो अज्ञात शव मिले:पुलिस ने शिनाख्त के लिए पोस्टर जारी किए, कई जिलों से मांगी जानकारी

    1 hour ago

    1

    0

    कौशांबी जिले में सोमवार को सैनी और कोखराज थाना क्षेत्रों में दो अज्ञात शव मिले थे। चौथे दिन भी इन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने पहचान के लिए पड़ोसी जिलों से गुमशुदा लोगों की जानकारी मांगी है और पोस्टर भी जारी किए हैं। सैनी कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर कछुवा गांव में टाटा मोटर्स वर्कशॉप के पीछे सोमवार सुबह एक खेत में लगभग 35 वर्षीय महिला का शव मिला था। महिला ने काली साड़ी पहन रखी थी और उसके दाहिने हाथ पर 'केशलता' लिखा टैटू था। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसी तरह, सोमवार को कोखराज थाना क्षेत्र के रोही गांव के बाहर रेलवे पटरी के किनारे एक 30 वर्षीय युवक का शव भी मिला था। उसके सिर और दोनों हाथों पर गंभीर चोट के निशान थे, और नाक से खून बह रहा था। तीसरे दिन भी इस युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक ने काले रंग की पैंट और टी-शर्ट पहन रखी थी। स्थानीय लोगों ने युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई थी, जबकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में ट्रेन से गिरकर मौत होने की संभावना व्यक्त की गई है। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बुधवार देर शाम घटना स्थल का निरीक्षण किया था। एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देश पर, कौशांबी पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्त के लिए प्रदेश के लगभग सभी जिलों को तस्वीरें भेजी हैं। इसके अतिरिक्त, फतेहपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज और चित्रकूट जैसे पड़ोसी जनपदों से भी गुमशुदा महिला व पुरुष की जानकारी मांगी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में 6 लोगों की मौत के बाद प्रदर्शन:स्पीड ब्रेकर की मांग पूरी न होने से नाराजगी, तेज रफ्तार से अक्सर होते हैं हादसे
    Next Article
    कानपुर देहात में अमृत सरोवरों को लेकर सीडीओ के निर्देश:भरने में लापरवाही पर कार्रवाई, कार्य में तेजी लाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment