Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खतौली विधायक मदन भैया जनता को नापसंद:भाजपा पसंदीदा पार्टी, सुखविंदर सोम मजबूत कैंडिडेट, सपा से श्यामलाल पहली पसंद

    16 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर जिले की खतौली विधानसभा सीट पर हुए भास्कर सर्वे में मौजूदा रालोद विधायक मदन भैया को केवल 20% लोगों ने दोबारा टिकट दिए जाने का समर्थन किया है, जबकि 70% ने इनके खिलाफ राय दी है। पार्टी की पसंद के मामले में भाजपा खतौली में पहली पसंद बनकर उभरी है। इसके बाद राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) दूसरे स्थान पर, समाजवादी पार्टी (सपा) तीसरे स्थान पर और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) चौथे स्थान पर है। भाजपा के संभावित उम्मीदवारों में सुखविंदर सोम को सर्वाधिक 48% लोगों ने पसंद किया है। पूर्व विधायक विक्रम सैनी 26% वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। राजपाल सैनी को 11% और अभिषेक चौधरी को 7% लोगों ने अपनी पसंद बताया। समाजवादी पार्टी में श्यामलाल बच्ची सैनी 38% वोटों के साथ पहली पसंद हैं। लतेश को 34% और इलम सिंह गुर्जर को 10% लोगों ने पसंद किया। शेष 18% ने अन्य उम्मीदवारों को चुना। रालोद के भीतर उम्मीदवारों की पसंद की बात करें तो मौजूदा विधायक मदन भैया 89% वोटों के साथ पहली पसंद बने हुए हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय राठी को 4%, धर्मेंद्र तोमर को 2% और मनोज चौधरी को 1% लोगों ने पसंद किया। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में धारा सिंह प्रजापति को 46% लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया। पुष्पांकर पाल को 15% और आजाद महावीर गुर्जर को 8% लोगों ने पसंद किया। 31% लोगों ने अन्य उम्मीदवारों के प्रति सहमति जताई। अपने विधायक का नतीजा देखिए: कई सीटों पर उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, यूपी की 403 सीटों का रिजल्ट…क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    अघोषित बिजली कटौती से किसान नाराज, बिजली घर का घेराव:अधिकारियों के आश्वासन पर माने, जल्द सुधार का किया वादा
    Next Article
    वाराणसी में लापता युवक का शव गंगा में मिला:स्टेटस लगाकर घर से चला गया था, तलाश में परिजन-पुलिस ने खंगाला शहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment