Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में लापता युवक का शव गंगा में मिला:स्टेटस लगाकर घर से चला गया था, तलाश में परिजन-पुलिस ने खंगाला शहर

    16 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के चितईपुर थानाक्षेत्र के करौंदी इलाके के महामनपुरी कालोनी से स्टेटस लगाकर लापता हुए निखिल राय उर्फ निशु का शव बुधवार को पुलिस ने बरामद किर लिया। लापता हुए निशु का शव रविदास घाट पर गंगा में उतराता मिला। गंगा में शव देखकर हड़कंप मच गया निशु 27 अप्रैल की सुबह साढ़े दस बजे से लापता था। उसके साथियों और घर वालों ने उसे ढूंढने वाले को 50 हजार तक के इनाम की घोषणा की थी। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। लापता होने के पहले निखिल ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटस लगाया था। जिसमें लिखा था ‘तक गया हूं डॉक्टर और दवाई से। सॉरी मम्मी गंगा मां बुला ली मुझे। अपनी जान अपने से दे रहा हूं।’ तभी से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे और आज सुबह उसकी लाश मिली है। बता दें की निशु के पिता की मौत 9 साल पहले ही हो चुकी है। निशु ही घर का खर्च हार्डवेयर की दुकान से चला रहा था। फिलहाल सुसाइड करने के कारणों का अभी तक सही से पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। पूरे परिवार में हादसे से कोहराम मचा है। परिजनों के मुताबिक, निखिल राय घर से अपनी स्प्लेंडर बाइक लेकर निकला था। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी गई थी और तभी से उसकी खोजबीन जारी थी। इसी दौरान गंगा में शव की सूचना पर परिजन पहुंचे। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का कहना है कि निखिल पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खतौली विधायक मदन भैया जनता को नापसंद:भाजपा पसंदीदा पार्टी, सुखविंदर सोम मजबूत कैंडिडेट, सपा से श्यामलाल पहली पसंद
    Next Article
    बरेली-कासगंज रूट पर ट्रेन संचालन प्रभावित:1 मई से बरेली सिटी तक नहीं जाएगी सवारी गाड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment