Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभिनेत्री कंगना रनौत मामले में सुनवाई आज:किसानों के अपमान से जुड़ा है मामला, आगरा कोर्ट में 3 अप्रैल को पूरी हुई थी बहस

    1 hour ago

    1

    0

    भाजपा सांसद व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े किसानों के अपमान और राजद्रोह के बहुचर्चित मामले में आज स्पेशल कोर्ट (एमपी-एमएलए) में अहम सुनवाई होगी। इससे पहले 3 अप्रैल 2026 को दोनों पक्षों की बहस पूरी हो चुकी थी और कोर्ट ने 16 अप्रैल को निर्णय के लिए तिथि नियत की थी। लेकिन उस दिन किसी कारण सुनवाई नहीं हो सकी और फैसला टल गया। इसके बाद अदालत ने 30 अप्रैल 2026 की नई तिथि तय की। अब इस पूरे मामले में आज की सुनवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां प्रार्थना पत्र और मुख्य प्रकरण दोनों पर कार्यवाही होगी। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद कंगना रनौत के विरुद्ध किसानों के अपमान एवं राजद्रोह से जुड़े मामले में आज न्यायाधीश अनुज कुमार सिंह की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई होगी। उल्लेखनीय है कि 3 अप्रैल 2026 को मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो चुकी थी और इसके बाद कोर्ट ने 16 अप्रैल को निर्णय के लिए तिथि निर्धारित की थी, लेकिन उस दिन निर्णय नहीं हो सका। इसके बाद कोर्ट ने 30 अप्रैल 2026 की तिथि नियत की, जिस पर आज सुनवाई होनी है। इसी बीच 21 अप्रैल 2026 को कंगना रनौत की अधिवक्ता द्वारा आगरा पहुंचकर कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। इस प्रार्थना पत्र में कहा गया कि माननीय न्यायालय द्वारा वह वादी पक्ष को इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी एक्ट पर बहस करने तथा पत्रावली में दस्तावेज अंकित करने का अतिरिक्त अवसर दिया गया, जिससे वादी पक्ष को महत्वपूर्ण लाभ मिला है। कोर्ट ने विपक्षी पक्ष के इस प्रार्थना पत्र को रिकॉर्ड पर लेते हुए 30 अप्रैल 2026 की तिथि इस पर सुनवाई के लिए नियत की थी। आज कोर्ट में इस प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के साथ-साथ मुख्य मामले में भी कार्यवाही की जाएगी, जिस पर सभी पक्षों की नजर बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:तमंचा दिखाकर केस वापस लेने की धमकी दे रहे थे, मुठभेड़ में पकड़े गए
    Next Article
    बोलेरो की टक्कर से प्रधान के भाई की मौत:शाहजहांपुर में देर रात बाइक से लौटते समय हुआ हादसा, मौके पर तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment