Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बोलेरो की टक्कर से प्रधान के भाई की मौत:शाहजहांपुर में देर रात बाइक से लौटते समय हुआ हादसा, मौके पर तोड़ा दम

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक कप्तान सिंह (33) की मौत हो गई। कप्तान सिंह मजीदपुर ग्राम प्रधान मंगू के भाई थे। यह घटना भटपुरा चंदू ओवरब्रिज के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। परिजनों के अनुसार, कप्तान सिंह किसी काम से कस्बे में गए थे और रात करीब 11 बजे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। थाना पुवायां क्षेत्र के भटपुरा चंदू ओवरब्रिज के पास पहुंचते ही उनकी बाइक को एक बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कप्तान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के परिवार को जानकारी दी। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने फरार बोलेरो चालक की तलाश भी शुरू कर दी है। कप्तान सिंह खेतीबाड़ी करके पत्नी नीलेश, पांच साल के बेटे सार्थक और एक साल की बेटी बिट्टू का पालन पोषण करते थे। मृतक कप्तान के बड़े भाई मंगू ग्राम प्रधान हैं। रात करीब 11 बजे कप्तान कस्बे में किसी काम से आए थे। वापस लौटते समय बोलेरो ने पीछे से टक्कर मारी। जिसके बाद बोलेरो डिवाइडर पर चढ़ गई और चालक बोलेरो छोड़कर भाग गया। टक्कर लगने से बाइक सवार कप्तान सिंह की मौके पर मौत हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अभिनेत्री कंगना रनौत मामले में सुनवाई आज:किसानों के अपमान से जुड़ा है मामला, आगरा कोर्ट में 3 अप्रैल को पूरी हुई थी बहस
    Next Article
    गाजियाबाद में वेगनआर पलटने से ड्राइवर घायल:नशे की हालत में ड्राइव कर रहा था, ओवरटेक करने के कारण हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment