Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में वेगनआर पलटने से ड्राइवर घायल:नशे की हालत में ड्राइव कर रहा था, ओवरटेक करने के कारण हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के नन्दग्राम थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक नई कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक भी घायल हो गया। जिसके बाद नंदग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को सड़क से हटवाया। पुलिस ने बताया कि चालक नशे की हालत में था, जो सही नहीं बता पा रहा था। शराब पीकर चल रहा था कार पुलिस ने बताया कि श्मशान घाट के सामने मोहननगर से गाजियाबाद जाने वाले रोड पर एक नई वेगनआर कार ने ट्रक को ओवरटेक करते समय नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कार 2 बार पलट गई। हादसे में कार सवार युवक मामूली रूप से घायल हुआ है। कार चला रहा युवक नशे में धुत बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। नंदग्राम SHO का कहना है कि इस मामल ेमें कोई तहरीर नहीं आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बोलेरो की टक्कर से प्रधान के भाई की मौत:शाहजहांपुर में देर रात बाइक से लौटते समय हुआ हादसा, मौके पर तोड़ा दम
    Next Article
    लखनऊ में सुबह से चल रही ठंडी हवा:आंधी-बारिश का यलो अलर्ट; अगले 2 दिन में घट सकता है 4 डिग्री तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment