Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सुबह से चल रही ठंडी हवा:आंधी-बारिश का यलो अलर्ट; अगले 2 दिन में घट सकता है 4 डिग्री तापमान

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सुबह से पुरवा ठंडी हवा चल रही है। बुधवार दोपहर बाद आई आंधी और हल्की बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज गुरुवार को भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग की ओर से आंधी आने और हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी है। अगले 2 दिनों में 4 डिग्री तक तापमान गिरने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के ऊपर नहीं जाएगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 72 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 23 फीसदी रही। लखनऊ समेत प्रदेश में लू समाप्त मौसम विभाग ने बताया कि लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तापमान में तेज गिरावट दर्ज होने से प्रदेश को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। फिलहाल, प्रदेश में लू की स्थिति लगभग समाप्त हो गई है। लखनऊ समेत प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में भी 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं दर्ज की गईं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बेमौसम बारिश का यह दौर शुक्रवार तक जारी रह सकता है। इससे मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में अगले 24 घंटे में तापमान 2 से 4 डिग्री तक और गिर सकता है। कल की 3 तस्वीरें- 2-3 दिन बाद फिर गिरेगा पारा मई की शुरुआत के 2-3 दिनों में बारिश कम होगी। उसके बाद 4-5 मई को अगला पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इसके असर से लखनऊ समेत प्रदेश में फिर से बारिश बढ़ने और तापमान में दोबारा गिरावट आने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में वेगनआर पलटने से ड्राइवर घायल:नशे की हालत में ड्राइव कर रहा था, ओवरटेक करने के कारण हादसा
    Next Article
    रायबरेली के भाई-बहन ने राज्य स्तरीय चेस प्रतियोगिता में दिखाया:आभास ने अंडर-19 में दूसरा, आभ्या ने अंडर-9 में चौथा स्थान प्राप्त किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment