Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली के भाई-बहन ने राज्य स्तरीय चेस प्रतियोगिता में दिखाया:आभास ने अंडर-19 में दूसरा, आभ्या ने अंडर-9 में चौथा स्थान प्राप्त किया

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन और सीतापुर शिक्षा संस्थान द्वारा 22 से 29 अप्रैल 2026 तक एक राज्य स्तरीय चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फ़िडे (FIDE) द्वारा मान्यता प्राप्त इस प्रतियोगिता में रायबरेली के भाई-बहन आभास कुमार श्रीवास्तव और आभ्या श्रीवास्तव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रायबरेली निवासी आभास कुमार श्रीवास्तव ने अंडर-19 श्रेणी में अपनी रणनीतिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने इसी प्रतियोगिता की अंडर-17 श्रेणी में भी अपनी प्रतिभा दिखाते हुए चौथा स्थान हासिल किया। इसी प्रतियोगिता में, आभास की बहन सुश्री आभ्या श्रीवास्तव ने अंडर-9 बालिकाओं की श्रेणी में चौथा स्थान प्राप्त किया। दोनों भाई-बहनों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। उनकी माँ डॉ. भावना श्रीवास्तव जनपद में वरिष्ठ कोषाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सुबह से चल रही ठंडी हवा:आंधी-बारिश का यलो अलर्ट; अगले 2 दिन में घट सकता है 4 डिग्री तापमान
    Next Article
    चैंपियंसलीग सेमीफाइनल के पहले लेग में एटलेटिको-आर्सनल का मैच ड्रा:पेनल्टी से किए गोल; लंदन में होने वाले दूसरे लेग से फाइनल का फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment