Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस नेताओं को पुतला दहन मामले में राहत:एमपी-एमएलए कोर्ट में अंतिम बहस टली, अगली सुनवाई 12 मई को

    14 hours ago

    1

    0

    रामपुर में प्रदेश सरकार का पुतला दहन करने के छह साल पुराने मामले में कांग्रेस नेताओं को फिलहाल राहत मिली है। एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में बुधवार को प्रस्तावित अंतिम बहस टल गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई 12 मई को होगी। मामला 19 जुलाई 2019 का है। उस दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कचहरी के निकट फेमिली चौराहे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने पुतला दहन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। घटना के बाद सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच पूरी कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। इसी आरोप पत्र के आधार पर मुकदमे की सुनवाई चल रही है। मामले में पूर्व विधायक संजय कपूर, कांग्रेस नेता मतिउर रहमान बबलू, तत्कालीन नगर अध्यक्ष नोमान खान और कुमार एकलव्य सहित कई नेताओं को नामजद किया गया था। इस मुकदमे में अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से गवाहों के बयान पहले ही पूरे हो चुके हैं। अदालत अब अंतिम बहस के जरिए मामले को निर्णायक मोड़ तक पहुंचाने की तैयारी में है। बुधवार को बचाव पक्ष द्वारा स्थगन प्रार्थना पत्र दाखिल किए जाने के कारण बहस शुरू नहीं हो सकी। राजनीतिक गलियारों में इस मुकदमे को लेकर लंबे समय से चर्चा बनी हुई है, क्योंकि यह मामला उस दौर के विपक्षी आंदोलनों और सरकार विरोधी प्रदर्शनों से जुड़ा रहा है। अब सभी की निगाहें 12 मई की सुनवाई पर टिकी हैं, जब अदालत में अंतिम बहस होने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ से हज यात्रियों की 9 वीं फ्लाइट उड़ी:2 मई तक जारी रहेगा रवानगी का सिलसिला, हज सचिव बोले- सऊदी में यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होगी
    Next Article
    अघोषित बिजली कटौती से किसान नाराज, बिजली घर का घेराव:अधिकारियों के आश्वासन पर माने, जल्द सुधार का किया वादा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment