Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ से हज यात्रियों की 9 वीं फ्लाइट उड़ी:2 मई तक जारी रहेगा रवानगी का सिलसिला, हज सचिव बोले- सऊदी में यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होगी

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का काफिला लगातार रवाना हो रहा है । यात्रियों की 9 वीं फ्लाइट ने उड़ान भरा। 22 अप्रैल को हज यात्रियों की पहली फ्लाइट रवाना हुई थी ये सिलसिला 2 मई तक जारी रहेगा। पहले जत्थे को अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी और कई मुस्लिम धर्मगुरुओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। उत्तर प्रदेश हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि हज यात्रियों की 9 वीं फ्लाइट रवाना हुई जिस से 426 हज यात्री सऊदी अरब के शहर मदीना पहुंचे इसमें 230 पुरुष और 196 महिलाएं शामिल थी। अब तक हज पर जाने वाले लखनऊ, कानपुर , बहराइच , मुरादाबाद, गाजियाबाद, हापुड़ और सीतापुर समेत विभिन्न जनपदों के यात्री हैं । हज यात्रियों के रुकने की व्यवस्था सरोजिनी नगर स्थित हज हाउस में की गई है। हज हाउस में तमाम सुविधाएं उपलब्ध एसपी तिवारी ने कहा कि हज हाउस में यात्रियों को पूरी सुविधा प्रदान की जा रही है। लखनऊ से जाने वाली फ्लाइट्स में हाजियों की सुविधा के लिए हज इंस्पेक्टर भेजे जा रहे हैं। हज कमेटी में हाजियों के रुकने की भोजन की तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए पीने के लिए ठंडा पानी और कमरों में AC की सुविधा उपलब्ध है। हज हाउस के अंदर बाहर की गई व्यवस्था हज हाउस के अंदर कैंटीन की सुविधा है जहां पर रियायती दाम पर भोजन उपलब्ध है। हज हाउस के बाहर मोबाइल टॉयलेट और ट्रैफिक व्यवस्था समेत तमाम चीजों का संपूर्ण रूप से बंदोबस्त किया गया है। यूपी के विभिन्न जनपदों से हज यात्रियों को लेकर आने वाले उनके परिजनों की सुविधाओं का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। हज हाउस के अंदर भीड़ को नियंत्रण करने के लिए बाहर भी व्यवस्था की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज पुलिस ने 25 हजार का इनामी किया गिरफ्तार:लूट के मामले में फरार अपराधी को पकड़ा, जेल भेजा गया
    Next Article
    कांग्रेस नेताओं को पुतला दहन मामले में राहत:एमपी-एमएलए कोर्ट में अंतिम बहस टली, अगली सुनवाई 12 मई को

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment