Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    300 बार फर्जी कॉल करके डॉयल-112 को किया परेशान:बाराबंकी पुलिस ने युवक पर दूसरी बार केस दर्ज किया

    1 hour ago

    2

    0

    बाराबंकी में पीआरवी (112) पर बार-बार झूठी सूचनाएं देकर पुलिस को परेशान करने के मामले में एक युवक के खिलाफ दूसरा मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी ने इस बार हद पार करते हुए करीब 300 फर्जी कॉल कर डाले। पुलिस ने जांच के बाद उसके खिलाफ फिर से कार्रवाई शुरू की है। दरियाबाद थाने में तैनात दारोगा अतर सिंह की तहरीर पर तारापुर निवासी ललित मोहन पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि नवंबर माह में आरोपी ने महज पांच दिनों के भीतर 13 बार पीआरवी को फोन किया। हर बार टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी न तो मौके पर मिला और न ही फोन उठाया। 112 मुख्यालय से रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। जांच में सामने आया कि आरोपी अब तक 300 से अधिक बार फर्जी कॉल कर चुका है। इसके बाद उसके खिलाफ दूसरा मुकदमा दर्ज किया गया। इससे पहले जुलाई माह में भी दारोगा सुधीर तिवारी ने ललित मोहन पांडेय के खिलाफ झूठी सूचना देने का केस दर्ज कराया था। उस मामले में पुलिस चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर चुकी है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी पीआरवी के साथ-साथ सीयूजी नंबर पर भी बार-बार कॉल कर पुलिस को परेशान करता था। फिलहाल नए मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में मनपसंद गाना न बजाने पर मारपीट का VIDEO:लड़की पक्ष ने डीजे संचालक, दूल्हे के भाइयों को पीटा; केस दर्ज
    Next Article
    अलीगढ़ में कपड़ा व्यापारी के भाई समेत दो को पीटा:पहनावे को लेकर टिप्पणी की थी, पुलिस कर रही जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment