Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

    13 hours ago

    2

    0

    मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में शनिवार तड़के एक कार के नाले में गिर जाने से ओडिशा के एक परिवार के सात सदस्यों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आठवां मृतक मध्यप्रदेश का रहने वाला कार चालक था।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री ने हादसे में हुई मौतों पर शोक जताया तथा मृतकों के परिजनों के लिए क्रमश: दो-दो लाख रुपये और पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दुर्घटना में लोगों की मौत दुख जताया। नलखेड़ा थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने बताया कि यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर नलखेड़ा कस्बे में बगलामुखी मंदिर के पास हुआ।उन्होंने बताया कि ओडिशा से आए श्रद्धालुओं की कार बारिश के पानी से उफन रहे नाले में गिर गई, जिससे कार सवार तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत सभी लोगों की मौत हो गई। भुवनेश्वर में अधिकारियों ने मृतकों की पहचान सिबाप्रसाद बेहेरा (43), रोजालिन बेहेरा (34), रितारानी बेहेरा (36), ज्ञानेंद्र बेहेरा (40), साई स्वर्ण प्रभा बेहेरा (6), कृष्ण राजबीर (13) और साई स्वास्तिक बेहेरा (10) के रूप में की है। चालक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सड़क हादसे में हुई मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मध्यप्रदेश के आगर मालवा में हुआ हादसा बेहद पीड़ादायक है। मैं प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’’ नयी दिल्ली से लौटने के बाद यहां संवाददाताओं से बातचीत में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि ओडिशा सरकार के अधिकारी मध्यप्रदेश के अधिकारियों के संपर्क में हैं और पर्यटकों के शवों को वापस लाने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi
    Next Article
    Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment