Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर बवाल:लखनऊ में दो पक्षों में मारपीट, हवाई फायरिंग; कई घायल

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के बंथरा स्थित अंबेडकर नगर में अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मंगलवार को हुई इस घटना में मारपीट, ईंट-पत्थरबाजी और हवाई फायरिंग हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बंथरा नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत रावत अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। स्थानीय लोगों ने उनसे बुद्ध प्रार्थना के बाद माल्यार्पण करने को कहा, लेकिन चेयरमैन प्रतिनिधि ने तुरंत माल्यार्पण कर दिया। लोगों की पत्थरबाजी देख हवाई फायरिंग की इस बात पर स्थानीय लोग उग्र हो गए और उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। चेयरमैन प्रतिनिधि पक्ष के लोग भी भड़क गए, जिसके बाद दोनों ओर से गाली-गलौज हुई। गुस्साए ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए, जिसके जवाब में नगर पंचायत प्रतिनिधि के साथ आए युवकों ने भी पत्थर फेंके। ग्रामीणों की संख्या अधिक होने के कारण खुद को घिरा देख नगर पंचायत प्रतिनिधि पक्ष की ओर से किसी ने हवाई फायर कर दी। इससे तनाव और बढ़ गया, और दोनों पक्षों में लात-घूंसे, ईंट, डंडे और सरिया से जमकर मारपीट हुई। इस झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामले को शांत कराया। सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी सरोजनी नगर भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में DCP धवल जायसवाल ने किया निरीक्षण:सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी, पुलिसकर्मियों को सर्तक रहने के निर्देश
    Next Article
    हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत:लखनऊ में परिजनों का हंगामा, प्रदर्शन में किसान यूनियन भी पहुंची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment