Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में DCP धवल जायसवाल ने किया निरीक्षण:सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी, पुलिसकर्मियों को सर्तक रहने के निर्देश

    4 hours ago

    2

    0

    नोएडा में हाल ही में हुए बवाल को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में डीसीपी धवल जायसवाल ने एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव और पुलिस बल के साथ एनएच-09, सेक्टर-62 कट क्षेत्र का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और यातायात की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे लगातार सतर्क रहें और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। खास तौर पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया गया, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। DCP धवल जायसवाल ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए हर गतिविधि पर नजर रखना जरूरी है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही, लोगों से भी अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। इस दौरान पुलिस बल ने क्षेत्र में पैदल गश्त भी की और आसपास के लोगों से बातचीत कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ- CMS में स्पेस फेस्टिवल-2026 का आगाज कल:एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला रहेंगे मौजूद, 30 हजार स्टूडेंट्स से करेंगे संवाद
    Next Article
    अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर बवाल:लखनऊ में दो पक्षों में मारपीट, हवाई फायरिंग; कई घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment