Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BBAU- बाबा साहब की जयंती पर मनाया गया स्थापना दिवस:2 मंत्रियों ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, भीम वॉक से कार्यक्रम का आगाज

    4 hours ago

    2

    0

    बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में मंगलवार को चार दिवसीय 'आंबेडकर जयंती’ और ‘विश्वविद्यालय स्थापना दिवस समारोह' सम्पन्न हुआ। इस दौरान योगी सरकार के 2 मंत्रियों ने पहुंचकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंगलवार को कार्यक्रम का आगाज सबसे पहले प्रतिमा का माल्यार्पण से हुआ। इसके बाद कैंपस में भीम वॉक का आयोजन हुआ। ज्ञान और शिक्षा से ही संभव सामाजिक परिवर्तन मुख्य अतिथि बेबी रानी मौर्य ने कहा कि समाज में बदलाव लाने के लिए ज्ञान सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने बाबासाहेब के विचार “शिक्षित बनो, संगठित बनो और संघर्ष करो” को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि जब तक समाज के हर वर्ग को सशक्त नहीं किया जाएगा, तब तक वास्तविक परिवर्तन संभव नहीं है। उन्होंने महिलाओं की भूमिका को समाज के विकास में निर्णायक बताया। कठिनाइयों से संघर्ष कर लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि बाबासाहेब का जीवन हमें विपरीत परिस्थितियों में भी लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि असमानता खत्म करने के लिए समाज को एकजुट होना होगा, साथ ही महिलाओं को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनने का संदेश दिया। युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनने की सलाह कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने कहा कि शिक्षा ही सामाजिक और आर्थिक बदलाव की कुंजी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार सृजन करने की दिशा में आगे बढ़ें। उद्यमिता को आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला बताते हुए उन्होंने ‘सा विद्या या विमुक्तये’ के सिद्धांत को रेखांकित किया। वंचित वर्गों को सशक्त बना रहा DICCI मुख्य वक्ता शशांक कुंवर ने DICCI के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि यह संस्था अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है। प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और नेटवर्किंग के माध्यम से युवा उद्यमियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य किया जा रहा है। ‘भीम वॉक’ और नवाचार पहलों ने बढ़ाया आकर्षण समारोह के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में ‘भीम वॉक’ का आयोजन किया गया, जिसमें कुलपति सहित शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने भाग लेकर बाबासाहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल चार्जिंग प्वाइंट और ‘नवकल्पना’ नामक सेक्शन-8 कंपनी का उद्घाटन भी किया गया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित वाद-विवाद, निबंध, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, क्विज, आशु भाषण, नुक्कड़ नाटक और रंगोली प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रदर्शनी ने बांधा समां सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्टूडेंट्स और संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की टीम द्वारा प्रस्तुत नृत्य और संगीत ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही आयोजित प्रदर्शनी में ग्रामीण उद्योग, हस्तशिल्प और पारंपरिक कला की आकर्षक झलक देखने को मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान बोला- जंग से ₹25 लाख करोड़ का नुकसान हुआ:अमेरिका भरपाई करे, यूरेनियम एनरिचमेंट का अधिकार भी दो, तभी समझौता संभव
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में शहीद फायरकर्मियों को श्रद्धांजलि, जागरूकता रैली निकाली:एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी; 20 अप्रैल तक चलेगा अग्नि सुरक्षा सप्ताह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment