Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AAP नेता बलतेज पन्नू का केंद्रीय गृह मंत्री पर आरोप:सांसदों को तोड़ने की कोशिश में जुटे; राघव चड्‌ढा को टूल की तरह कर रहे इस्तेमाल

    6 hours ago

    1

    0

    आम आदमी पार्टी (AAP) के सीनियर नेता बलतेज पन्नू ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सांसदों को तोड़ने के लिए गृह मंत्री राघव चड्ढा का टूल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास रिपोर्ट है कि शाह ने राघव चड्ढा से शाह ने कहा है कि अगर वह सात सांसदों को तोड़कर ले आते हैं, तो उन्हें मंत्री बना दिया जाएगा। पन्नू ने आरोप लगाया कि वह राज्यसभा और लोकसभा में उनकी पार्टी की आवाज को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके सभी सांसद एकजुट हैं और वे ईडी व सीबीआई से नहीं डरते। हमारी पार्टी मजबूती से खड़ी है। भाजपा बोली-यह सब झूठी बातें भाजपा नेता विनीत जोशी ने कहा कि यह सब झूठी बातें है। ऐसा कुछ नहीं है। यह लोग मेन मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश करते है। इस समय बिजली संकट का मुद्दा है। यह सब बिजली संकट से ध्यान हटाने की साजिश है। बलतेज पन्नू ने बीजेपी पर क्या आरोप लगाया, तीन प्वाइंटों में जाने - 1. लगातार विधायकों को तोड़ने की कोशिशें हुई बलतेज पन्नू ने चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से अब तक सरकार चार साल पूरे कर चुकी है, जबकि 5वें साल में प्रवेश कर गई। इस दौरान लगातार विधायकों को तोड़ने की कोशिशें की गईं। कभी खरीद-फरोख्त की बात सामने आई, तो कभी यह दावा किया गया कि 25 मेंबर संपर्क में हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी के समर्पित नेता और कार्यकर्ता नहीं टूटे। 2. चुनाव आते ही ईडी और सीडी एक्टिव हो जाती है पन्नू ने आरोप लगाया कि जब से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है, तब से जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार नहीं है, वहां पर दूसरी पार्टियों के नेताओं को डराकर-धमकाकर अपने साथ मिलाने की कोशिश की जा रही है। पहले दिल्ली में ऐसा नहीं हुआ, लेकिन अब पंजाब में भी यह चल रहा है। पन्नू ने कहा कि जब भी चुनाव नजदीक आते हैं, तब ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग सक्रिय हो जाते हैं, ताकि दबाव बनाकर नेताओं को अपने पक्ष में किया जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसे ही मामलों में पहले अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के खिलाफ केस दर्ज किए गए और उन्हें जेल भी जाना पड़ा, लेकिन अंत में कुछ साबित नहीं हो पाया। अदालत में से नहीं चल पाए। 3. 7 सांसद तोड़ने पर मंत्री पद का ऑफर पन्नू ने आगे आरोप लगाया कि अब सांसदों को निशाना बनाया जा रहा है। कहा कि अमित शाह सांसदों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं और इस काम में उनकी पार्टी के ही सांसद राघव चड्‌ढा का इस्तेमाल एक टूल के रूप में किया जा रहा है। उनका मकसद लोकसभा और राज्यसभा में पार्टी की आवाज को कमजोर करना है। पन्नू ने दावा किया कि राघव चड्ढा को ऑफर दिया गया कि अगर वह सात सांसद तोड़कर ले आते हैं, तो उन्हें मंत्री बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने राघव चड्ढा को कम उम्र में ही बड़ा पद दिया, लेकिन पीठ में छुरा घोंपने वाले को कोई पसंद नहीं करता। इन दो राज्यसभा मेंबरों पर ईडी रेड हुई 1.आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के खिलाफ 15 अप्रैल 2026 को जालंधर स्थित उनके आवास और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) समेत करीब 10 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की। जांच के दौरान एजेंसी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के उल्लंघन और संदिग्ध विदेशी लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की। खास बात यह रही कि यह कार्रवाई उस समय हुई, जब मित्तल को राघव चड्ढा की जगह राज्यसभा में पार्टी का उपनेता नियुक्त किया गया था। 2. 17 अप्रैल 2026 को कैबिनेट मंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के लुधियाना, चंडीगढ़ और दिल्ली स्थित करीब 13 ठिकानों पर भी ईडी ने रेड की। उन पर जमीन घोटाले (CLU फ्रॉड) और मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए अवैध धन को सफेद करने के आरोप हैं। ईडी के अनुसार, उनकी कंपनी ‘हैम्पटन स्काई रियल्टी’ ने औद्योगिक जमीन का इस्तेमाल आवासीय प्रोजेक्ट्स के लिए कर सरकार को नुकसान पहुंचाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मणिपुर में मेइरा पाईबी की महिलाएं सड़कों पर उतरीं:दिन में रास्ते रोक कर धरना, रात में मशाल रैलियों से कानून-व्यवस्था संभाल रहीं
    Next Article
    होर्मुज पर आर-पार के मूड में ट्रंप, पिछले 24 घंटे में लिए ये 4 बड़े फैसले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment