Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

    3 hours from now

    2

    0

    मुंबई में BMW कार का दर्दनाक हादसा चर्चा में है। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी, तभी कोस्टल रोड के ऊंचे हिस्से से नीचे गिर गई।हादसे के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें BMW को पुल से नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किस वजह से हुआ।सुबह करीब 5:20 बजे हुआ हादसातारदेव पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मीना जगताप ने बताया कि हादसा रविवार सुबह करीब 5:20 बजे हुआ। उन्होंने कहा, "सुबह करीब 5:20 बजे BMW का एक्सीडेंट हुआ। गाड़ी मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर उत्तर दिशा में जा रही थी, तभी वह कोस्टल रोड के ऊंचे हिस्से से नीचे गिर गई।" पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हादसे के समय कार में कुल चार लोग सवार थे।#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Senior Police Inspector, Tardeo Police Station, Meena Jagtap says, "A BMW met with an accident around 5:20 AM. The vehicle was traveling northbound from Marine Drive towards Haji Ali when it fell from the elevated section of the Coastal Road. There… https://t.co/l1dyULBflq pic.twitter.com/TKAgvrahx3— ANI (@ANI) September 20, 2026इसे भी पढ़ें: वाराणसी में 30 लाख के इनामी नक्सली Brijesh Ganjhu ढेर, जानें कैसे हुआ एनकाउंटर?3 लोगों की मौत, एक का इलाज जारीमीना जगताप ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल है और उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा, "कार में चार लोग सवार थे... तीन लोगों की मौत हो गई है और एक घायल है।" घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इसे भी पढ़ें: आकाश के बाद अब दीपिका भी बाहर, Mayawati ने अब ईशान आनंद को दिया मौकानशे में थे या रफ्तार थी वजह? जांच जारीपुलिस अब हादसे की वजह का पता लगाने में जुटी है। यह भी जांच की जा रही है कि कार सवार नशे में थे या तेज रफ्तार के कारण वाहन बेकाबू हुआ। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने कहा, "वे नशे में थे या गाड़ी बेकाबू रफ्तार में थी, इस बात की जांच की जा रही है।"उन्होंने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम चल रहा है। हालांकि, अभी तक नशे की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा, "पोस्टमार्टम चल रहा है, लेकिन नशे के बारे में अभी तक कोई पक्की जानकारी नहीं मिली है।" पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kalkaji में पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत और भाई AIIMS में भर्ती
    Next Article
    गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment