Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में धूमधाम से मनाया गया खालसा साजना दिवस:देर रात तक चलता रहा लंगर, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया प्रसाद

    4 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ के शहर कोतवाली स्थित विट्ठल घाट पर बैसाखी का पावन पर्व खालसा साजना दिवस के रूप में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सभी धर्म और समाज के लोग शामिल हुए। शाम 8:00 बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम रात्रि 12:30 बजे तक चलता रहा। सिख समाज के धर्मगुरु राजू सिंह सरदार प्रबंधक ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह महाराज ने 1699 में पंजाब के आनंदपुर साहब में पांच प्यारों को अमृत पान कराया था। अमृत पान करने के साथ ही खालसा पंथ की स्थापना की थी और न्यारा पंत खालसा बनाया। गुरु महाराज ने सभी को अपने वचनों से कृतार्थ किया था और खुद भी अमृत पान कर शब्द का उच्चारण किया था जो कि गुरु गोविंद सिंह की वाणी है। देर रात तक चलता रहा लंगर सिख धर्म गुरु राजू सिंह सरदार ने बताया कि शाम को 8:00 बजे से रात 12:30 बजे तक रहराज साहब का पाठ कीर्तन अरदास का कार्यक्रम किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में सभी समाज के लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में कडाह लंगर आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर गुरु का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सिख धर्मगुरु सतनाम सिंह, कृपाल सिंह, अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में सिख समाज और सभी समाज के लोग शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो साल पहले मानसिक रोग से ग्रस्त थी प्रियंका बिस्वास:पुलिस के हाथ लगे बीमारी के कुछ साक्ष्य, जांच में नया बिंदु शामिल
    Next Article
    MDA जेई ने मजदूरों की हडि्डयां तोड़ीं,FIR तक नहीं लिखी:मुरादाबाद में कमिश्नर ने कहा था-दोषी बख्शे नहीं जाएंगे,घटना के 50 दिन बाद भी एक्शन जीरो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment