Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज रवाना होगी पदयात्रा, पुलिस ने घेराबंदी शुरू की:सेंट्रल मार्केट प्रकरण में रात भर सचिन सिरोही की तलाश हुई, धरने का समय बदलवाया

    7 hours ago

    2

    0

    सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के समर्थन में दिल्ली तक की पदयात्रा का ऐलान करने वाले सचिन सिरोही की पुलिस ने घेराबंदी कर दी है। मंगलवार की रात पुलिस सचिन सिरोही को ढूंढती रही लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर निकल गए। पुलिस ने बुधवार से धरने का समय भी बदलवा दिया है। उधर, सचिन सिरोही ने तय समय पर सेंट्रल मार्केट से पदयात्रा शुरू करने का ऐलान किया है। पहले एक नजर डालते हैं मामले पर दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सेंट्रल मार्केट के 44 प्रतिष्ठानों को सील किया गया है। यह सभी आवासीय क्षेत्र में कमर्शियल गतिविधि के कारण सील किए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 15 दिन के भीतर इन प्रतिष्ठानों की कमर्शल गतिविधियों को पूर्ण रूप से बंद करते हुए, सेट बैक का रास्ता खुलवाया जाए। पैदल न्याय यात्रा का किया ऐलान सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने पैदल न्याय यात्रा का भी ऐलान किया है। इस यात्रा में लगभग डेढ़ सौ लोगों का जत्था पैदल ही दिल्ली कूच करेगा। दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर सेंट्रल मार्केट के लोगों के लिए न्याय की मांग करेगा। कुल दो मांगे रखी जाएंगी। यह रहेगा पैदल न्याय यात्रा का कार्यक्रम आयोजन समिति में शामिल सचिन सिरोही ने बताया कि 15 अप्रैल की सुबह 10:30 बजे डेढ़ सौ लोगों का यह जत्था दिल्ली के लिए रवाना होगा। रात में पहले दिन का विश्राम मोदीनगर में होगा। 16 अप्रैल की रात गाजियाबाद में रुका जाएगा। 17 अप्रैल की रात यूपी बॉर्डर पर रुकेंगे और 18 अप्रैल को दोपहर 12 बजे गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। सचिन को नजरबंद करने का प्रयास दिल्ली कूच का ऐलान करने वाले सचिन सिरोही को मंगलवार रात पुलिस ने नजरबंद करने का प्रयास किया, लेकिन वह घर पर नहीं मिले। रातभर पुलिस सचिन की तलाश करती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। देर रात सचिन ने एक वीडियो जारी कर बुधवार सुबह ठीक समय पर पदयात्रा शुरु करने का ऐलान किया है। महिलाओं को पुलिस ने धमकाया सचिन सिरोही ने कहा कि पुलिस उन्हें दिल्ली जाने से रोकने का हर संभव प्रयास कर रही है। मंगलवार को पहले सीओ ने धरने पर पहुंचकर महिलाओं को समझाने की कोशिश की, कि वह दिल्ली कूच करने की जिद छोड़ दें। इसके बाद रात में इंस्पेक्टर नौचंदी दो गाड़ियां भरकर महिलाओं पर दबाव बनाने आ गए। पुलिस ने बुधवार दोपहर में धरना शुरू करने की बात वहां मौजूद महिलाओं से की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MDA जेई ने मजदूरों की हडि्डयां तोड़ीं,FIR तक नहीं लिखी:मुरादाबाद में कमिश्नर ने कहा था-दोषी बख्शे नहीं जाएंगे,घटना के 50 दिन बाद भी एक्शन जीरो
    Next Article
    रायबरेली में महिला के घर कट्टे लेकर घुसा युवक,VIDEO:मारपीट और जान से मारने की दी धमकी, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment