Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में तेज हवाओं के साथ बारिश:ताजमहल में इधर-उधर छिपे पर्यटक, कल भी आंधी और बारिश की संभावना

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा में मंगलवार को अचानक मौसम बदल गया। सुबह करीब 11:30 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। ताजमहल परिसर में बारिश से बचने के लिए पर्यटक इधर-उधर छिपते नजर आए। कुछ ही देर में पूरा परिसर लगभग खाली हो गया। शहर के अलग-अलग इलाकों में मौसम का असर अलग-अलग देखने को मिला। ट्रांसयमुना क्षेत्र में तेज बारिश हुई, जबकि कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी जारी है। संजय प्लेस समेत कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे सड़कों पर पानी जमा हो गया और मौसम सुहावना बन गया है। मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ा है। अधिकतम तापमान में करीब 7°C की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 39.6°C था, वहीं सोमवार को यह गिरकर 32.6°C पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 24.6°C से घटकर 20°C हो गया, जो सामान्य से 4.2°C कम है। बारिश-बूंदाबांदी की 3 तस्वीरें… आगे भी बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में भी आंधी के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। फिलहाल चल रही बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी है, लेकिन मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।गया है। कल भी आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना है। तापमान में भी 7°C की गिरावट दर्ज की गई है। रात का तापमान तो सामान्य से 4.2°C कम हो गया है। जानिए पिछले दिनों के तापमान की स्थिति… मंगलवार सुबह से चल रही हवा सोमवार सुबह से ही आगरा में तेज हवाएं चल रही हैं। बादल छाये हुए हैं। मंगलवार सुबह से ही हवाएं चल रही हैं। इसकी वजह से तापमान में काफी गिरावट आई है। गर्मी का असर नहीं है। बता दें कि रविवार को शहर में तेज हवाएं चली थीं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी आई। तांतपुर रोड पर तेज बारिश भी हुई। इस दौरान कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। मंगलवार को तापमान में काफी गिरावट की संभावना है। पिछले सप्ताह से आगरा का मौसम काफी बदला हुआ है। पिछले बुधवार और गुरुवार को काफी बारिश हुई थी। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे थे। रविवार शाम से आगरा में तेज हवाएं चल रही हैं। रविवार रात को ग्रामीण क्षेत्र में काफी तेज बारिश भी हुई थी। ये है पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, 5 और 6 मई को आंधी के साथ बूंदाबांदी या बारिश होने का अलर्ट है। बादल छाये रहेंगे। तेज हवाएं चलेंगी। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। फिलहाल गर्मी से राहत रहेगी। ये रह सकती है तापमान की स्थिति
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में टेम्प्रेचर 33°C:तेज हवा बह रही, बारिश के आसार, 10 मई तक बादल छाए रहेंगे
    Next Article
    आजमगढ़ में ड्राइवर के साथ जमकर मारपीट:बिहार जाते समय आरोपियों ने घटना को दिया अंजाम, FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment