Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत:शादी से लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, साथी घायल

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा में रविवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना तब हुई जब दोनों युवक एक शादी समारोह से लौट रहे थे। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। यह हादसा थाना डौकी क्षेत्र के नगला बेहड़ के पास लखनऊ एक्सप्रेस-वे अंडरपास के निकट हुआ। फिरोजाबाद के थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव गार्डन निवासी युवक अपने साथी के साथ शादी समारोह से वापस लौट रहा था। देर रात पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना डौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव गार्डन निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और गांव के लोग आगरा के लिए रवाना हो गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आगरा भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसा करने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। थाना डौकी पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा का व्यापारी 16 करोड़ की चांदी लेकर फरार:सादाबाद के 30 व्यापारियों से ली थी, 7 लोगों पर एफआईआर दर्ज
    Next Article
    भदोही में 216 वाहनों का चालान, एक सीज:यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने वसूले ₹2.61 लाख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment