Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में 216 वाहनों का चालान, एक सीज:यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने वसूले ₹2.61 लाख

    4 hours ago

    1

    0

    भदोही में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 216 वाहनों का चालान किया गया, जिसमें 190 दोपहिया और 26 चारपहिया वाहन शामिल थे। इस दौरान 2 लाख 61 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया और एक वाहन को सीज किया गया। देखें, 3 तस्वीरें… यह अभियान मुख्य रूप से दोपहिया वाहनों में लगे मॉडिफाइड साइलेंसर, ट्रकों और भारी वाहनों में अवैध प्रेशर हॉर्न, तथा निजी वाहनों पर अनधिकृत रूप से लगी नीली/लाल बत्ती व हूटर के विरुद्ध केंद्रित था। यातायात और जनपदीय पुलिस ने जनपद के व्यस्त चौराहों, संवेदनशील मार्गों और बॉर्डर के मुख्य मार्गों पर सघन जांच की। नियम विरुद्ध पाए गए वाहनों का तत्काल चालान किया गया। चेकिंग के दौरान रॉन्ग साइड ड्राइविंग और गलत लेन में वाहन चलाने वालों को भी चेतावनी दी गई। इसके साथ ही, आम जनता को ध्वनि प्रदूषण के दुष्प्रभावों और यातायात नियमों के पालन के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट करने वाले और मॉडिफाइड उपकरणों से शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत:शादी से लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, साथी घायल
    Next Article
    लखनऊ में ‘वेलनेस सिटी’ पर माफिया की जमीन ज्यादा:50 बीघा जमीन चिह्नित, LDA को 200 बीघे बेनामी भूमि का भी पता चला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment