Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा का व्यापारी 16 करोड़ की चांदी लेकर फरार:सादाबाद के 30 व्यापारियों से ली थी, 7 लोगों पर एफआईआर दर्ज

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा के कमला नगर के शाति नगर का चांदी कारोबारी बाजार की साढे़ छह कुंतल से ज्यादा चांदी हड़पकर परिवार के साथ फरार हो गया। ये चांदी हाथरस जिले के सादाबाद के 30 से अधिक कारोबारियों से ली गई थी। वर्तमान में इसकी कीमत 16 करोड़ आंकी गई है। पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद कारोबारी, उसकी पत्नी एवं पिता समेत सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पढ़िए पूरा मामला हाथरस के सादाबाद स्थित नगला सिर्कुरा निवासी ओम प्रकाश चौधरी ने पुलिस को बताया- शांति नगर निवासी चांदी कारोबारी राहुल कुमार जैन से उनके वर्ष 2005 से पारिवारिक संबंध थे। कुछ साल पहले राहुल जैन अपने पिता संपत कुमार जैन और भाई संभव जैन के साथ के साथ घर पर आए। कारोबार के लिए चांदी उधार दिलाने की बात कहीं। मुनाफा होने पर लाभ देने को कहा। इसके बाद से लेन-देन शुरू हो गया। उनके अलावा सादाबाद के रहने वाले अपने परिचितों नाहर सिंह, साहब सिंह, राहुल, हरपाल सिंह, रमेश, गजेंद्र सिंह, अनेक सिंह, ब्रजमोहन, संजय, सुभाष, सोहन समेत 30 से अधिक कारोबारियों से लेन देन चलने लगा। हिसाब करने में टालमटोल करने लगा पहले उन्होंने ही बात करवाई थी, इसलिए वे गारंटर थे। एक वर्ष से राहुल चांदी का हिसाब करने में टालमटोल करने लगे। अब तक उन पर सभी लोगों की 630 किलो से ज्यादा चांदी थी। ओम प्रकाश चौधरी के अनुसार चांदी उधार देने वालों के साथ वो 10 अप्रैल को राहुल जैन के घर पर पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। जानकारी करने पर पता चला कि राहुल जैन अपनी पत्नी, साढ़ू गौरव जैन के साथ 5 अप्रैल की रात चले गए। इसके बाद लोग परेशान भटक रहे हैं। ओम प्रकाश चौधरी के साथ पीड़ित कारोबारियों ने पुलिस आयुक्त दीपक कुल्यार से मुलाकात कर शिकायत की। सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज एसीपी शेषमणि उपाध्याय ने बताया- कमला नगर थाने में राहुल कुमार जैन, उसकी पत्नी पिता संपत कुमार जैन, भाई संभव जैन, गौरव जैन सुनील कुमार समेत सात लोगों के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं पता चला कि आठ अप्रैल को राहुल के पिता संपत कुमार जैन ने कमला नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किशोरी की थी फतेहगढ़ निवासी युवक से दोस्ती:फर्रुखाबाद में भाई ने आरोपी समेत दो के खिलाफ दर्ज कराया हत्या का केस
    Next Article
    आगरा में सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत:शादी से लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, साथी घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment