Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में डॉक्टर की बेड पर मिली डेडबॉडी:मेंटल हॉस्पिटल से कर रही थी MD; सीनियर रेजिडेंट के साथ चल रहा था विवाद

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा में महिला डॉक्टर की हॉस्टल के कमरे में बेड पर डेडबॉडी मिली। रविवार को मां ने कई बार कॉल किया लेकिन वर्तिका ने फोन रिसीव नहीं किया। चिंता होने पर शाम 5:28 बजे मां ने सहपाठी सिद्धार्थ शर्मा को कॉल कर कमरे में देखने भेजा। कमरा अंदर से बंद मिला। सूचना पर संस्थान प्रबंधन के लोग पहुंचे। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो वर्तिका बेड पर अचेत पड़ी थी। एसएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वर्तिका (28) मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय से एमडी की पढ़ाई कर रही थी। वह साइकेट्रिक डिपार्टमेंट में जेआर थी। वह लखनऊ की रहने वाली थीं। वर्तिका का सीनियर रेजिडेंट से चल रहा था विवाद वर्तिका ने फरवरी में एक सीनियर रेजिडेंट पर अभद्रता का आरोप लगाया था। संस्थान ने कमेटी से जांच कराई, लेकिन आरोप सिद्ध नहीं हुए। तभी से छात्रा तनाव में बताई जा रही थी। डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया- प्रथमदृष्टया नींद की गोलियों की ओवरडोज से आत्महत्या की आशंका है। कमरे को सील कर दिया गया है। फील्ड यूनिट ने जांच की। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। आज परिजनों के आने के बाद डॉक्टरों का पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा जांच में नहीं हुई थी आरोपों की पुष्टि संस्थान के निदेशक डॉ. दिनेश राठौर ने बताया- फरवरी में छात्रा ने गाजियाबाद के रहने वाले सीनियर रेजिडेंट डॉ. सार्थक पर अभद्रता का आरोप लगाया था। दोनों फरवरी में साथ में कहीं गए थे। इसके बाद छात्रा ने शिकायत की थी। मामले में तीन डॉक्टरों की कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी ने बयान दर्ज किए थे। जांच में अभद्रता के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई थी। इसमें आरोप साबित नहीं हुए थे। छात्रा तब से तनाव में थी। 27 मार्च को भी जान देने का प्रयास किया था। तब नींद की गोलियों की ओवरडोज ले ली थी। अस्पताल में हालत में सुधार हुआ था। उसे परिजन लेकर चले गए थे। उसका मनोचिकित्सक से उपचार भी चल रहा था। उसे आत्महत्या संबंधी विचार भी आया करते थे। इसलिए परिजन उसका ख्याल रख रहे थे। 3 दिन पहले आगरा आई थी। छात्रा की मौत के बाद उठे रहे सवाल छात्रा की मौत के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। वह इतनी तनाव में क्यों आ गई? उसे आत्महत्या क्यों करनी पड़ी। चर्चा है कि वह शिकायत करने के बाद से ही तनाव में थी। पुलिस का कहना है कि छात्रा के परिजन से पूछताछ की जाएगी। छात्रा के कमरे में देखा जाएगा कि कोई सुसाइड नोट तो छोड़ा नहीं है। आशंका यह भी है कि उसने आत्महत्या से पहले कोई वीडियो या पोस्ट परिजन को किया होगा। इसके बाद ही मां ने कॉल किया होगा। पुलिस मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच करेगी। वहीं कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है। यह देखा जा रहा है कि उसने सीनियर रेजिडेंट की शिकायत कहां-कहां की। कमेटी ने क्या किया? अगर सुसाइड नोट सामने आता है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। निदेशक डॉ. दिनेश राठौर ने बताया- घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई गई हैं, जिसमें डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. चंचल चंद्रा और डॉ. सुमित्रा मिश्रा शामिल हैं। कमेटी पूरे प्रकरण की जांच करेगी। इसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी --------------------------- ये खबर भी पढ़ें लंदन में रहकर मौलाना ने यूपी से लाखों सैलरी ली; ब्रिटिश नागरिकता ले रखी थी, अब उसके मदरसे पर चला बुलडोजर; देखिए कहानी संतकबीरनगर में मौलाना शमशुल हुदा के मदरसे पर बुलडोजर चलाया गया। मौलाना पहले आजमगढ़ के एक मदरसे में शिक्षक था और साल 2007 में उसने ब्रिटेन की नागरिकता ले ली थी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    FASTag + AI का कमाल! बिना रुके कटेगा Toll, जानें सरकार का प्लान
    Next Article
    PM के आगमन से पहले कानपुर-हरदोई रूट पर डायवर्जन:बिल्हौर से नानामऊ रोड पर भारी वाहन बंद, 28 और 29 अप्रैल को 30 घंटे के लिए रूट बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment