Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंगनवाड़ी में नियुक्ति के लिए रिश्वत लेते कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार:सिद्धार्थनगर में सहायिका के पद पर नियुक्ति के नाम पर 15 हजार की मांग

    2 hours ago

    2

    0

    सिद्धार्थनगर में आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने भनवापुर ब्लॉक कार्यालय में तैनात एक कनिष्ठ सहायक को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गुरुवार को की गई इस कार्रवाई से बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष कुमार पुत्र सुभाष चंद्र के रूप में हुई है। जो संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र का निवासी है। भनवापुर ब्लॉक में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत था। आंगनवाड़ी सहायिका से रिश्वत की मांग आरोप है कि मनीष कुमार ने एक शिकायतकर्ता से उसकी पत्नी को आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर नियुक्त कराने के नाम पर 15 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बस्ती मंडल की टीम ने मामले का सत्यापन किया और जाल बिछाया। तय योजना के तहत जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को रिश्वत की रकम सौंपी, टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोतवाली बांसी ले जाया गया। जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह यादव ने बताया- यह कार्रवाई पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर की गई है। उन्होंने कहा कि नियुक्तियों में भ्रष्टाचार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भीमनगरी मंच पर पहुंचे चंद्रशेखर आजाद:जोरदार स्वागत, आंबेडकर के अनुयायियों को करेंगे संबोधित
    Next Article
    मेरठ में तेज रफ्तार कार से बच्ची को टक्कर:विरोध करने पर परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, बच्ची गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment