Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    70 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी युवती, VIDEO:गोरखपुर में गर्लफ्रेंड बोली- बॉयफ्रेंड से शादी कराओं नहीं तो कूदकर जान दे दूंगी

    9 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में बॉयफ्रेंड से शादी करवाने की जिद में एक युवती लगभग 70 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। और कूद कर जान देने की धमकी देने लगी। यह देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सभी ने उसे समझा कर नीचे उतारने की कोशिश की लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को सूचना देनी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह जिद पर अड़ी रही। अंत में उसके बॉयफ्रेंड को बुलाया गया और उसी से शादी कराने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद वह नीचे उतरी। पुलिस ने दोनों परिवारों से आपसी सहमति कराई और समझा कर घर भेजा। यह हाई वोल्टेज ड्रामा करीब 2 घंटे तक चला। बताया जा रहा है कि लड़की की शादी परिवार वालों ने कहीं और फिक्स कर दी थी। मामला बेलीपार थाना क्षेत्र के महावीर छपरा का है। जानिए पूरा मामला… गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के महावीर छपरा में रहने वाली एक युवती और पास के ही रहने वाले युवक के बीच पिछले चार साल से रिलेशनशिप था। दोनों की मुलाकात कॉलेज में हुई थी। पहले दोस्ती हुई और फिर प्यार। लेकिन लड़की के घर वाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। उसकी शादी किसी और लड़के से अप्रैल 2026 में तय कर दिया था। बताया जा रहा है कि लड़की ने कई बार अपने पैरेंट्स को मनाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। अंत में जब शादी का डेट एकदम नजदीक आ गया, तब उसने ऐसा कदम उठा लिया। मंगलवार करीब 3 बजे वह जोतबगही गांव में स्थित जल जीवन मिशन की पानी की टंकी पर चढ़ गई। जिसकी ऊंचाई लगभग 70 फीट है। स्थानीय लोगों ने रोकने की कोशिश की टंकी पर चढ़ता देख लोगों ने उसे रोकने का प्रयास भी किया लेकिन वह तेजी से ऊपर चढ़ गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे समझा बुझा कर नीचे उतारने का प्रयास किया लेकिन वह बॉयफ्रेंड से शादी कराने की जिद पर अड़ी रही। उसका कहना था कि बॉयफ्रेंड से शादी कराओं, नहीं तो कूद कर जान दे दूंगी। यह देखकर अफरा-तफरी मच गई। मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को कंट्रोल करने में जुट गई। पुलिस ने धैर्यपूर्वक युवती से बातचीत शुरू की और उसे समझाने कोशिश करने लगे। फिर भी वह नीचे उतरने को तैयार नहीं थी। अंत में उसके बॉयफ्रेंड को भी मौके पर बुलाया गया। उसके समझाने पर युवती ने टंकी से नीचे उतरने को राजी हुई। यह ड्रामा करीब 2 घंटे तक चला। पुलिस ने दोनों परिवार की कराई सहमति पुलिस के अनुसार युवती पूरी तरह सुरक्षित है और उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मौके पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई गई, जिसमें आपसी सहमति से मामला सुलझ गया। और दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार हो गए। इसके बाद पुलिस ने समझौता कराकर दोनों को घर भेज दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टकसाल कांड में बाहुबली अभय सिंह पर फैसला आज:24 साल पहले धनंजय पर फायरिंग का आरोप; पूर्व सांसद ने काशी विश्वनाथ में माथा टेका
    Next Article
    अयोध्या-प्रयागराज हाईवे बनेगा ग्रीनफील्ड कंट्रोल्ड कॉरिडोर:सिक्स लेन के लिए केंद्र ने जारी की अधिसूचना, 51 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment