Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    497 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का ग्रैंड रिहर्सल:एसपी विनीत जायसवाल ने सलामी ली, 26 अप्रैल को होगी फाइनल पासिंग आउट परेड

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस में 60,244 आरक्षी पदों पर भर्ती हुए रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण प्रदेश के विभिन्न जिलों में पूरा हो चुका है गोंडा में भी 497 रिक्रूट आरक्षियों की ट्रेनिंग पूरी हो गई है। अंतिम पासिंग आउट परेड से पहले आज शुक्रवार को गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की अध्यक्षता में पासिंग आउट ग्रैंड रिहर्सल संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक जायसवाल ने परेड की सलामी ली और उसका सूक्ष्म निरीक्षण किया है।फाइनल पासिंग आउट परेड 26 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इस परेड के बाद गोंडा जिले को 497 नए पुलिसकर्मी मिलेंगे, जिससे कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। परेड में प्रदर्शित अनुशासन और ड्रिल के उच्च स्तर पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रशिक्षु आरक्षियों को शपथ दिलाई गई और इनडोर व आउटडोर विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उन्हें कर्तव्यों और 'जीरो टॉलरेंस' नीति के साथ कार्य करने के बारे में भी जानकारी दी गई। गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि 60,244 पदों पर भर्ती हुए इन आरक्षियों में से 497 को गोंडा जिले में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था, जो अब पूरा हो चुका है। 26 अप्रैल को पूरे उत्तर प्रदेश में एक साथ फाइनल पासिंग आउट परेड होगी। सुबह 8:00 बजे 26 अप्रैल को कार्यक्रम का आयोजन किया गया है फाइनल पासिंग आउट परेड के मुख्य अतिथि देवीपाटन रेंज के आईजी अमित पाठक रहेंगे उनके द्वारा ही सभी पुलिसकर्मियों से परेड की सलामी लेकर के इस कार्यक्रम को संपन्न किया जाएगा। इसके बाद इन सभी पुलिसकर्मियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया जाएगा, जिससे गोंडा जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके। बड़ी ही जिम्मेदारी और अनुशासन तरीके से गोंडा में इन पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग दी गई है ताकि पुलिसिंग के गुण अच्छे तरीके से सीख सके समय-समय पर हमने भी ट्रेनिंग दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    2 लाख की ठगी करने वाला 4 आरोपी गिरफ्तार:संतकबीरनगर पुलिस नकदी, कार और बाइक बरामद किया, बाजार दिखाने के बहाने ठगी
    Next Article
    बरेली में इनवर्टिस यूनिवर्सिटी में जन-आक्रोश महिला सम्मेलन:डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर आक्रोश जताया, बोले- ये एकता और एकजुटता का विषय है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment