Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2 लाख की ठगी करने वाला 4 आरोपी गिरफ्तार:संतकबीरनगर पुलिस नकदी, कार और बाइक बरामद किया, बाजार दिखाने के बहाने ठगी

    2 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर पुलिस और जनपदीय एसओजी टीम ने 2 लाख रुपए की ठगी के मामले का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 56 हजार रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट वीडीआई कार और बिना नंबर प्लेट की प्लेटिना बाइक बरामद की है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय ठग गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे और एसओजी प्रभारी अजय सिंह के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने 24 अप्रैल 2026 को ग्राम बयारा क्षेत्र में दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओमकार चौधरी उर्फ बब्बू चौधरी निवासी कमोखर (थाना मुंडेरवा, बस्ती), पिंटू निवासी पारा हरिगोविंद (थाना धनघटा), रामबहादुर शर्मा निवासी दुधरा और रामनयन यादव निवासी गौरापार (दोनों कोतवाली खलीलाबाद) के रूप में हुई है। शादी के कपड़े खरीदने गया था खलीलाबाद पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बाहरी लोगों को निशाना बनाकर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। 22 अप्रैल 2026 को गोंडा जिले के वालेश्वरगंज निवासी देवेंद्र कुमार भारती अपने पुत्र और मित्र के साथ शादी के कपड़े खरीदने खलीलाबाद आए थे। नेदुला चौराहे पर एक युवक ने खुद को स्थानीय बताकर उन्हें बाजार दिखाने का झांसा दिया और उनकी गाड़ी में बैठ गया। इसके बाद वह उन्हें तहसील के पास वन विभाग कार्यालय के निकट ले गया। खरीदारी कराने के बहाने उसने पीड़ित का बैग अपने कब्जे में ले लिया, जिसमें 2 लाख रुपये नकद थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए स्विफ्ट कार सवार उसके साथी मौके पर पहुंचे और सभी आरोपी रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने सर्विलांस, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरोह तक पहुंच बनाई। गिरफ्तारी टीम में खलीलाबाद पुलिस और एसओजी के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में पंचायत सचिव रिश्वत लेते गिरफ्तार:विजिलेंस टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप
    Next Article
    497 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का ग्रैंड रिहर्सल:एसपी विनीत जायसवाल ने सलामी ली, 26 अप्रैल को होगी फाइनल पासिंग आउट परेड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment