Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में इनवर्टिस यूनिवर्सिटी में जन-आक्रोश महिला सम्मेलन:डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर आक्रोश जताया, बोले- ये एकता और एकजुटता का विषय है

    2 hours ago

    1

    0

    इनवर्टिस यूनिवर्सिटी में आयोजित जन-आक्रोश महिला सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हिस्सा लिया। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह एकता और एकजुटता का विषय है। 16, 17 और 18 अप्रैल को संसद का सत्र बुलाकर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रयास किया गया था। विपक्ष के विरोध के कारण यह बिल पास नहीं हो सका। अगर विपक्ष का सहयोग मिलता और पर्याप्त सांसद समर्थन में होते तो यह ऐतिहासिक बिल पास हो जाता। पंचायतों और नगर निकायों में महिलाओं को मिले आरक्षण का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि आज बरेली में जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में एक महिला नेतृत्व कर रही हैं। प्रधानमंत्री का संकल्प और नारी शक्ति उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के संकल्प का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन में साफ किया था कि न उनकी हिम्मत हारी है और न हौसला टूटा है। वे मातृ शक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाकर रहेंगे। महिलाएं जिस भी क्षेत्र में अवसर पाती हैं, वहां उत्कृष्ट कार्य करती हैं। मुख्य बात अवसर मिलना है और यह मौका भाजपा देगी। विपक्ष ने इस मुद्दे का माखौल उड़ाया है, उन्हें आधी आबादी का श्राप लगेगा और भाजपा को महिलाओं का आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने नारी शक्ति के गौरव का वर्णन करते हुए सती, रानी लक्ष्मी बाई और सावित्रीबाई फुले के योगदान को याद किया। सरकार की उपलब्धियां और भविष्य का लक्ष्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने बताया कि 40 करोड़ महिलाओं का बैंक खाता खुलवाया गया और 10 करोड़ घरों में शौचालय बनवाए गए। 07 करोड़ गरीब परिवारों को आवास मिले हैं, जिनमें 90 प्रतिशत महिलाओं के नाम पर हैं। आयुष्मान कार्ड, 10 करोड़ महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत सिलेंडर और 03 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है। अब 06 करोड़ और महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य लिया गया है। प्रधानमंत्री का नारा 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और बेटी को आगे बढ़ाओ' है। देश की राष्ट्रपति और प्रदेश की राज्यपाल भी महिला हैं। विपक्ष ने 2026 में जो पाप किया है, उसका फल उसे 2027 में भुगतना पड़ेगा। इस आक्रोश को घर-घर तक पहुंचाना है। जन प्रतिनिधियों ने जताई अपनी राय वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कहा कि भाजपा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना चाहती थी, लेकिन विपक्ष की वजह से यह संभव नहीं हुआ। महापौर डॉ उमेश गौतम ने कहा कि विपक्ष ने महिलाओं के सपनों को कुचलने का काम किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कहा कि नारी का उत्थान और सम्मान ही भाजपा की पहचान है, पर विपक्ष ने महिलाओं के साथ छल किया। सांसद ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए जब 33 प्रतिशत आरक्षण की बारी आई, तब विपक्ष ने इसे रोका। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाने के सपने के लिए महिलाओं की सहभागिता जरूरी है। कार्यक्रम में यह सभी रहे उपस्थित कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, महापौर डॉ उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार, विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह, बहोरन लाल मौर्य, विधायक मीरगंज डॉ डीसी वर्मा, विधायक नवाबगंज डॉ एमपी आर्य, विधायक बिथरी चैनपुर डॉ राघवेन्द्र शर्मा मौजूद रहे। साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आंवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना और महिला ब्लाक प्रमुख व सभासद भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    497 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का ग्रैंड रिहर्सल:एसपी विनीत जायसवाल ने सलामी ली, 26 अप्रैल को होगी फाइनल पासिंग आउट परेड
    Next Article
    कानपुर में दूसरी मंजिल से गिरकर पेंटर की मौत:ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप, इलाज के दौरान अस्पताल छोड़कर भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment