Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    3 दिन से लापता युवक का नाले में मिला शव:गोंडा नगर कोतवाली में दर्ज थी गुमशुदगी, बाजार जाने की बात कहकर निकले थे

    2 hours ago

    2

    0

    गोंडा के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सेमरा चौकी के पास आज सुबह 9 बजे एक नाले में 42 वर्षीय पिंटू वाल्मीकि का शव मिला है। पिंटू रानी बाजार के निवासी थे और पिछले तीन दिनों से लापता थे। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने नाले में शव देखकर स्थानीय लोगों को सूचना दी, जिसके बाद गोंडा नगर कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पिंटू वाल्मीकि के शव को नाले से बाहर निकाला। परिजनों ने शव की पहचान की। नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पिंटू वाल्मीकि 20 अप्रैल को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे और उसके बाद से लापता थे। देर रात जब पिंटू घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने गोंडा नगर कोतवाली में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस घटना के बाद परिजनों में भी हड़कंप मचा हुआ है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने 20 अप्रैल की देर रात ही रिपोर्ट दर्ज कर पिंटू की तलाश शुरू कर दी थी। प्रारंभिक जांच में अत्यधिक शराब पीने के कारण नाले में गिरने से मौत की आशंका जताई जा रही है। गोंडा नगर कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर सभाजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में ट्राई साइकिल पर मिला विकलांग का शव:संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
    Next Article
    Tamil Nadu Elections 2026: पोलिंग बूथ पर पहुंचे विजय तो बेकाबू हुई भीड़, सुरक्षा के लिए पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत; Video वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment