Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2 बार की चैंपियन उरुग्वे फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर:स्पेन ने 1-0 से हराया, ग्रुप-एच में टॉप किया; बेल्जियम और फ्रांस भी जीते

    1 day ago

    2

    0

    2 बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे फुटबॉल वर्ल्ड कप के लीग स्टेज से बाहर हो गई है। टीम इस एडिशन में एक भी मैच नहीं जीत सकी। उसे शनिवार को यूरोपियन चैंपियन स्पेन ने 1-0 से हराया। इस जीत के साथ स्पेन ने ग्रुप-एच के टॉप पर रहते हुए नॉकआउट राउंड में प्रवेश किया। अब उसका सामना राउंड ऑफ-32 में ग्रुप जे की उपविजेता टीम ऑस्ट्रिया या अल्जीरिया से होगा। स्पेन के लिए मैच का एकमात्र गोल एलेक्स बाएना ने 42वें मिनट में किया। उनका शॉट उरुग्वे के अनुभवी गोलकीपर फर्नांडो मुस्लेरा रोक नहीं पाए। यह टूर्नामेंट में मुस्लेरा की तीसरी बड़ी गलती रही। 40 साल गोलकीपर ने हाफटाइम पर खुद को बदलने का अनुरोध किया, जिसके बाद दूसरे हाफ में सर्जियो रोचेट ने गोलपोस्ट संभाला। केप वर्डे नॉकआउट में पहुंचने वाला सबसे छोटा देश केप वर्डे फुटबॉल वर्ल्ड कप के नॉकआउट में पहुंचने वाला दुनिया का सबसे छोटा देश बन गया। वह तीन अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। उसने दिन के एक अन्य मैच में सऊदी अरब के साथ गोल रहित ड्रा खेला। मैच की हाइलाइट्स बिएल्सा ने ली हार की जिम्मेदारी उरुग्वे के मुख्य कोच मार्सेलो बिएल्सा ने टीम के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली। उन्होंने कहा, 'इस समय कोई भी बहाने नहीं सुनना चाहता। इस निराशाजनक प्रदर्शन की जिम्मेदारी मेरी है। मेरे पास बेहतरीन खिलाड़ियों का समूह था, लेकिन मैं उनसे बेहतर परिणाम नहीं दिला सका।' फ्रांस ने नॉर्वे को हराकर ग्रुप-आई में टॉप किया 2 बार की चैंपियन फ्रांस, नॉर्वे और सेनेगल ने ग्रुप-आई से राउंड ऑफ 32 में जगह बना ली। दिन के सबसे चर्चित मुकाबले में फ्रांस ने नॉर्वे को 4-1 हराकर ग्रुप में टॉप पोजिशन हासिल की। नॉर्वे हार के बावजूद नंबर-2 पर रहकर नॉकआउट में पहुंचा। इस मुकाबले को एर्लिंग हालैंड और किलियन एमबाप्पे की टक्कर के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन फ्रांस की जीत के हीरो उस्मान डेम्बेले रहे। उन्होंने 7वें, 20वें और 32वें मिनट में गोल दागे। एक गोल डिजायर दुए इंजरी टाइम के चौथे मिनट में किया। एक अन्य मुकाबले में सेनेगल ने ईराक को 5-0 के बड़े अंतर से हराया। इस जीत का फायदा उसे गोल डिफरेंस में मिला। सेनेगल ने ज्यादा गोल डिफरेंस और अंकों के आधार पर तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के टॉप-5 में जगह बनाई और नॉकआउट का टिकट हासिल किया। बेल्जियम ग्रुप जी के टॉप पर रहा, न्यूजीलैंड को 5-1 से हराया बेल्जियम ने न्यूजीलैंड को 5-1 से हराकर ग्रुप जी के टॉप पर रहते हुए नॉकआउट दौर में प्रवेश किया। वहीं, ईरान से 1-1 का ड्रॉ मैच खेलने वाली इजिप्त की टीम नंबर-2 पर रहकर अगले दौर में पहुंची। ईरान को अन्य नतीजों का इंतजार करना होगा। हार के साथ न्यूजीलैंड का अभियान समाप्त हो गया। इस वर्ल्ड कप में बेल्जियम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही थी। टीम ने पहले इजिप्त से 1-1 और फिर ईरान से गोल रहित ड्रॉ खेला। अंतिम ग्रुप मुकाबले में मिली बड़ी जीत ने उसे ग्रुप जी में पहले स्थान पर पहुंचा दिया। अब बेल्जियम का सामना बुधवार को सिएटल में सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों में से एक से होगा। बेल्जियम की ओर से लिएंड्रो ट्रॉसार्ड ने दो गोल किए, जबकि केविन डी ब्रूयने, रोमेलु लुकाकू और एलेक्सिस सालेमेकर्स ने एक-एक गोल दागा। जबकि न्यूजीलैंड के लिए एलिजाह जस्ट ने टीम के लिए एकमात्र गोल किया। ---------------------------------------------- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… मेसी और रोनाल्डो आज रात खेलते दिखेंगे, अर्जेंटीना का जॉर्डन, पुर्तगाल का कोलंबिया से मुकाबला FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात ग्रुप स्टेज के आखिरी 6 मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैचों में दोनों स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो खेलते दिखाई देंगे। पहले पुर्तगाल और कोलंबिया का मैच होगा। फिर लीग स्टेज के 72वें और आखिरी मुकाबले में अर्जेंटीना की भिड़ंत जॉर्डन से होगी। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनऑफिशियल टेस्ट, भारत-ए की बढ़त 170 रन हुई:सुदर्शन दूसरी पारी में चोटिल होकर लौटे; श्रीलंका-ए ने 330 रन बनाए, नबी को 4 विकेट
    Next Article
    ठियोग की अर्चिता बेक्टा का इंडिया वॉलीबॉल टीम में चयन:चीन में दिखाएगी दम, खेलों के साथ पढ़ाई में भी अव्वल, 6.1 फीट है हाइट

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment