Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका:पुलिस का दावा सांड से भिड़ंत, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के भमैंचा ग्राम पंचायत के विरतिहा गांव में 19 वर्षीय सरजू प्रसाद सोनकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस का दावा है कि उसकी मौत सांड से भिड़ंत के बाद हुए घायल होने से हुई। मोतीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि 11 अप्रैल की रात सरजू के दो साथी उसे सालपुर दवा लेने के बहाने घर से बुलाकर ले गए थे। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में दोस्तों ने बताया कि सरजू सांड से भिड़ंत के बाद बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजन तत्काल उसे गोंडा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने स्पष्ट आरोप लगाया है कि सरजू को साथ ले जाने वाले युवकों ने ही उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हुई। उन्होंने बताया कि सरजू के पूरे शरीर पर चोट के निशान थे, जिसमें उसके गुप्तांग पर भी गंभीर चोट पाई गई थी। सरजू अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था, उसका छोटा भाई राज 11 साल का है। उसकी तीन बहनों की शादी अभी होनी बाकी थी, जबकि दो बहनों की शादी हो चुकी थी। मोतीगंज थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामभवन पासवान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पायेगा। प्रारंभिक जांच में निकाल कर आया है की मोटरसाइकिल से छुट्टा जानवर से भिड़ गए थे और घायल हो गई थी जहां लखनऊ में मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पायेगा। प्रारंभिक जांच में निकाल कर आया है की मोटरसाइकिल से छुट्टा जानवर से भिड़ गए थे और घायल हो गई थी जहां लखनऊ में मौत हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘लखनऊ अग्निकांड पर डीएम और नगर निगम जवाब दें’:हाईकोर्ट ने पूछा- 20 साल से PWD की जमीन पर अतिक्रमण कर कैसे बसे लोग
    Next Article
    राहुल-स्टालिन की तस्वीर को सड़कों पर कुचला:लखनऊ में हिंदूवादी नेताओं का प्रदर्शन; बोले-प्रियंका क्यों नहीं लड़ रहीं?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment