Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:खेलते समय बहला-फुसलाकर मैदान ले गया, वारदात के बाद फरार

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई में टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में मकान के बाहर खेल रही एक 8 वर्षीय बच्ची शुक्रवार रात गांव के मैदान में मिली। परिजनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बच्ची के पिता पंजाब में मजदूरी करते हैं और उनका परिवार गांव में रहता है। शुक्रवार देर शाम बच्ची अपने घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ गांव के मैदान की ओर ले गया। कुछ देर बाद बच्ची के न दिखने पर बच्चों से पूछताछ की गई, जिन्होंने बताया कि आरोपी उसे मैदान की तरफ ले गया था। ग्रामीणों के साथ परिजन जब मैदान की ओर गये। इस दौरान आरोपी लोगों की आहट सुनकर मौके से फरार हो गया। बच्ची परिजनों को मैदान में मिली। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी राजमिस्त्री का काम करता है। उसके परिवार में पत्नी और पांच बच्चे हैं। इन दिनों आरोपी की पत्नी बच्चों समेत मायके में रह रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मत्स्य विभाग कार्यालय में इंस्पेक्टर-रिटायर बाबू में मारपीट, VIDEO:थप्पड़ और लात-घूंसे चले, कर्मचारियों ने कराया बीच-बचाव
    Next Article
    झांसी स्टेशन की लिफ्ट में एक घंटे तक फंसे यात्री:बच्चों और महिलाओं को 50 फीट ऊपर से सीढ़ी लगाकर उतारा, महिला का दम घुटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment