Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘लखनऊ अग्निकांड पर डीएम और नगर निगम जवाब दें’:हाईकोर्ट ने पूछा- 20 साल से PWD की जमीन पर अतिक्रमण कर कैसे बसे लोग

    2 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने राजधानी के विकासनगर जलीं 250 झोपड़ियों के मामले में अहम सवाल किया है। शुक्रवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर निगम और मुख्य अग्निशमन अधिकारी को 30 मई तक विस्तृत जवाबी शपथपत्र दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने सरकार की ओर से उपस्थित अधिवक्ता से सवाल किया कि आखिर 20 वर्षों से पीडब्ल्यूडी की लगभग चार बीघा जमीन पर 1455 लोग कैसे अतिक्रमण कर बस गए? कोर्ट ने यह भी जानना चाहा कि इन लोगों को बिजली और कुकिंग गैस के कनेक्शन किन कंपनियों के माध्यम से मिले और अब तक प्रशासन इस पर निष्क्रिय क्यों रहा? भोजन-पानी, रहने की व्यवस्था करने के भी निर्देश हाईकोर्ट ने अग्निकांड मामले में प्रशासन को तत्काल राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 15 अप्रैल को हुए इस अग्निकांड के पीड़ितों को भोजन, रहने की व्यवस्था और समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया है। न्यायालय ने पीडब्ल्यूडी और प्रदेश के राहत आयुक्त को भी पक्षकार बनाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने संकेत दिया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा सकती है। साथ ही, अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि भविष्य में किसी भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण न होने दिया जाए। यह आदेश न्यायमूर्ति राजन राय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने पारित किया। यह खंडपीठ अनुराग त्रिपाठी की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। 15 अप्रैल को 250 झुग्गियों में लगी थी आग राजधानी के पॉश इलाकों में से एक विकासनगर में बुधवार शाम करीब 5.30 बजे लगी आग में 30 से ज्यादा सिलेंडर फटे। आग की चपेट में आकर 250 से अधिक झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। करीब 10 किमी. दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दिया। आग लगने के बाद एहतियातन आसपास के 20 मकानों को खाली कराया गया। फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियों ने करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान इलाके की बिजली काट दी गई। लखनऊ से सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीएम विशाख जी. को फोन कर घटना की जानकारी ली। वहीं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया था। हादसे के दूसरे दिन पुलिस ने बताया कि दो मासूम बच्चों की डेडबॉडी मिली है। उनकी पहचान बाराबंकी के राम सनेही घाट थाना क्षेत्र के काशी पुरवा के सतीश की बेटी थीं। बड़ी बेटी श्रुति 2 साल की थी। वहीं, दूसरी अभी 2 महीने की थी। शासन ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की। प्रभावित परिवार को कम्यूनिटी सेंटर-रैन बसेरों में शिफ्ट किया गया है। यहां जिला प्रशासन की ओर से खाने-पीने का प्रबंध किया गया। ----------------------------- संबंधित खबर भी पढ़िए- लखनऊ अग्निकांड- नन्हे हाथ छीन रहे लंच के पैकेट : दूध-बिस्किट लेकर पहुंच रहे युवक, बेहोश हुई 2 बच्चियां खोने वाली मां लखनऊ में 250 झोपड़ियों के आग में जल जाने के 2 दिन बाद घटनास्थल का सीन दयनीय था। 15 अप्रैल की शाम झोपड़ियों में आग लगी। उसके बाद आज 17 अप्रैल को घटनास्थल पर हर तरफ जिंदगी पटरी पर लाने की जद्दोजहद चलती रही। महिलाएं जले हुए बर्तन समेटती दिखीं। आशियाने जलने से महिलाओं के नहाने-खाने की प्राइवेसी भी नहीं रही। एक महिला नहाती है तो दो और महिलाएं उसे साड़ी से ढक रही हैं। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट DM-SP ने PMJJBY लाभार्थी को सौंपा चेक:प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मिली 2 लाख की सहायता राशि
    Next Article
    युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका:पुलिस का दावा सांड से भिड़ंत, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment