Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक के सुसाइड में प्रेमिका पर FIR:प्रयागराज में पिता बोले, गहने-पैसे लेकर कर रही थी ब्लैकमेल, टॉर्चर से तंग आकर दी जान

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में जहर खाकर युवक के जान देने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पिता ने इस मामले में एक युवती पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि बेटे से प्यार का नाटक कर युवती उससे गहने-पैसे वसूल रही थी और उसे ब्लैकमेल कर रही थी। इस प्रताड़ना से तंग आकर ही उसने सुसाइड किया। 6 मई को हुई थी घटना धूमनगंज के सुलेमसराय निवासी 23 साल के सागर ने 6 मई को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था। तब पुलिस ने बताया था कि परिजनों से पूछताछ में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पायल, झुमके, कपड़े भी लिए अब पिता प्रह्लाद ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया, सागर मेरा चौथे नंबर का बेटा था। वह सुनिधि कुमारी नाम की युवती से लगातार फोन से बातचीत करता था। उस लड़की ने मेरे बेटे को अपने प्रेम जाल में फंसाकर अपने खाते में व कई-कई बार हजारों रुपये नकद ले लिए। पायल, झुमके, कपड़े समेत अन्य सामान भी लेती रही। पिता ने आरोप लगाया कि युवती बेटे को ब्लैकमेल कर रही थी। इस मानसिक प्रताड़ना के चलते ही बेटे ने 06 मई की शाम सात बजे के करीब जहर खाकर जान दे दी। बेटे के मोबाइल नंबर की सीडीआर और युवती के खाते में किए गए लेनदेन का सारा साक्ष्य मौजूद है। धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जो भी साक्ष्य हैं, उनका अवलोकन किया जा रहा है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण:सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, आयोग की गाइडलाइन पालन के दिए निर्देश
    Next Article
    बलरामपुर में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय और रिंग रोड का निरीक्षण:मंडलायुक्त बोले- समय पर काम पूरा नहीं हुआ तो लगेगा जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment