Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण:सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, आयोग की गाइडलाइन पालन के दिए निर्देश

    4 hours ago

    1

    0

    मऊ जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, परिसर की साफ-सफाई तथा प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षा प्रबंधों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था पूरी सतर्कता के साथ और निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें निर्वाचन प्रक्रिया की अत्यंत संवेदनशील सामग्री हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी जानी चाहिए। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस के बाहरी परिसर, सुरक्षा में तैनात कर्मियों की सतर्कता तथा अन्य व्यवस्थाओं को भी सक्रिय बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने जिलाधिकारी को वर्तमान सुरक्षा एवं रखरखाव व्यवस्था की जानकारी दी। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार, अपर उप जिलाधिकारी दीपक सिंह, संबंधित निर्वाचन अधिकारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU में बकरीद वाले दिन नहीं होगा एग्जाम:विवि ने जारी किया संशोधित परीक्षा कार्यक्रम, एक जून को होगी परीक्षा
    Next Article
    युवक के सुसाइड में प्रेमिका पर FIR:प्रयागराज में पिता बोले, गहने-पैसे लेकर कर रही थी ब्लैकमेल, टॉर्चर से तंग आकर दी जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment