Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय और रिंग रोड का निरीक्षण:मंडलायुक्त बोले- समय पर काम पूरा नहीं हुआ तो लगेगा जुर्माना

    4 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में देवीपाटन मंडल की मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंगलवार को जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन के साथ निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय और रिंग रोड परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं की कार्यशैली पर कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने स्पष्ट कहा कि विश्वविद्यालय के सभी फिनिशिंग कार्य युद्धस्तर पर पूरे किए जाएं।उन्होंने लोकार्पण की तैयारियों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी। विश्वविद्यालय परिसर में मंडलायुक्त ने एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक और छात्रावास भवन का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न करने और सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरे करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्टाफ आवास, फैकल्टी आवास, लाइब्रेरी भवन, लिफ्ट इंस्टॉलेशन, इलेक्ट्रिकल वर्क, पेंटिंग, पेयजल व्यवस्था, सीवर सिस्टम, सड़क निर्माण, परिसर विकास और अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी गहन समीक्षा की गई।मंडलायुक्त ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और भवनों की मजबूती पर विशेष जोर दिया, साथ ही तकनीकी मानकों के अनुपालन की हिदायत दी। उन्होंने ड्रेनेज व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि बारिश में जलभराव की समस्या नहीं होनी चाहिए। परिसर में साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण को भी प्राथमिकता देने को कहा गया।उन्होंने बताया कि मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय पूरे मंडल के उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इसलिए हर कार्य उच्च गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप होना चाहिए। इसके बाद मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन रिंग रोड परियोजना का निरीक्षण किया। प्वाइंट 3.800 और 5.400 पर चल रहे कलवर्ट निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिया कि बारिश शुरू होने से पहले हर हाल में एप्रोच रोड और कलवर्ट कार्य पूरे कर लिए जाएं। मंडलायुक्त ने कहा कि रिंग रोड परियोजना जनपद की यातायात व्यवस्था सुधारने और शहरी विकास को गति देने वाली महत्वपूर्ण परियोजना है। इसमें किसी भी प्रकार की सुस्ती या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्य में अनावश्यक देरी हुई तो संबंधित संस्था पर जुर्माना लगाने के साथ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक के सुसाइड में प्रेमिका पर FIR:प्रयागराज में पिता बोले, गहने-पैसे लेकर कर रही थी ब्लैकमेल, टॉर्चर से तंग आकर दी जान
    Next Article
    घरेलू कलह से परेशान अधेड़ ने की आत्महत्या:जालौन में गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला शव, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment