Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक की मौत पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप:सुल्तानपुर में 16 घंटे बाद अंतिम संस्कार, 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के साटा गांव निवासी हिमांशु वर्मा की सड़क हादसे में मौत ने सोमवार को नया मोड़ ले लिया। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिमांशु वर्मा, स्वर्गीय सियाराम वर्मा के पुत्र थे। शनिवार देर शाम वह सैती गांव में एक मजदूर को छोड़कर घर लौट रहे थे। सैती गांव मोड़ के पास वह संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में मिले। परिजन उन्हें पहले सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां गंभीर हालत के कारण डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान रविवार दोपहर हिमांशु की मौत हो गई। रविवार देर रात करीब 12 बजे शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार सुबह परिजनों ने आरोप लगाया कि हिमांशु की मौत सड़क दुर्घटना में नहीं हुई, बल्कि पहले उसके साथ मारपीट की गई, जिसके कारण उसकी जान गई। मृतक के छोटे भाई युवराज वर्मा ने आरोप लगाया कि शनिवार रात करीब 10 बजे पुरुषोत्तमपुर गांव के युवक विशाल ने घटना की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचने पर हिमांशु के नाक और कान से काफी खून बह रहा था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। मामला तूल पकड़ने पर जयसिंहपुर कोतवाली प्रभारी सूबेदार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति बिगड़ती देख दोस्तपुर और गोसाईगंज थानों से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और परिजन आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने तथा दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़ गए। सोमवार शाम 4 बजे मान मनौव्वल के बाद अंतिम संस्कार किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में हजारों छात्रों को मिला करियर मार्गदर्शन:मंत्री कपिल देव ने किया शुभारंभ, 12 विश्वविद्यालय हुए शामिल
    Next Article
    उमेश कुमार दरोगा से इंस्पेक्टर बने:महाराजगंज में तीन उपनिरीक्षकों को मिली पदोन्नति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment