Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार्यकर्ताओं से बसपा बैठक में लखनऊ पहुंचने का आह्वान:संगठन मजबूत करने और 2027 चुनाव पर रणनीति बनी

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की नगर विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक डंगहर स्थित संत रविदास मंदिर में संपन्न हुई। विधानसभा अध्यक्ष संजय कुमार गौतम की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने और 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी महेंद्र भारती और जिला उपाध्यक्ष सद्दाम राईन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर और कांशीराम के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मंडल प्रभारी महेंद्र भारती ने बताया कि पार्टी प्रमुख मायावती के निर्देशानुसार, 14 अप्रैल 2026 को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचें और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करें। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सद्दाम राईन ने कहा कि बसपा ने 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' की नीति पर चलते हुए प्रदेश में चार बार सरकार बनाई। इस दौरान सभी वर्गों के लोगों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया गया। उन्होंने दावा किया कि बसपा सरकार में कानून का राज स्थापित हुआ, जो अन्य सरकारों में देखने को नहीं मिलता। उन्होंने आगे कहा कि जब-जब बसपा मजबूत हुई है, तब-तब समाज के वंचित वर्गों जैसे दलित, आदिवासी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों को उनके संवैधानिक अधिकार मिले हैं। बैठक में केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों की आलोचना की गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हो रहा है, जिसका खामियाजा आम जनता, विशेषकर गरीब और किसान वर्ग को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने पार्टी संगठन को आर्थिक और जमीनी स्तर पर मजबूत करने, पारदर्शी फंडिंग व्यवस्था अपनाने और गांव-गांव तथा शहर के घर-घर तक बसपा का जनाधार बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा को मजबूत कर मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजू भारती ने किया। बैठक में मुन्नालाल गौतम, सुरेश केसरी, सिकंदर, सुदर्शन, कुंदन सोनकर, इमरान वारसी, चंदन कसेरा, राजकुमार गौतम, रानू राज, कृपा शंकर, शेषमणि, श्यामलाल, सुरेश कुमार, सूरज कुमार, अजय सोनकर, दीपक बौद्ध, तीर्थ कुमार, पप्पू कुमार, संतोष कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंट्रल मार्केट में लगे पोस्टर- यहां व्यावसायिक गतिविधियां बंद है:सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए सीलिंग के आदेश के बाद व्यापारियों ने खाली करनी शुरू की दुकानें
    Next Article
    लखनऊ में 78 साल की महिला से 8 लाख ठगे:टेरर फंडिंग का डर दिखाकर 3 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा, अरेस्टिंग आर्डर दिखाकर झांसे में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment