Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में हजारों छात्रों को मिला करियर मार्गदर्शन:मंत्री कपिल देव ने किया शुभारंभ, 12 विश्वविद्यालय हुए शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में शिक्षा और करियर को नई दिशा देने के उद्देश्य से "द बिगेस्ट एजुकेशन फेयर एंड फेलिसिटेशन सेरेमनी" का आयोजन किया गया। न्यू मंडी स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में अपना एडमिशन अड्डा और संस्कार एजुकेशनल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और शिक्षण संस्थानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विशिष्ट अतिथियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर स्वामी तेजश्वरानंद, देवव्रत त्यागी, अनिल त्यागी, सचिन त्यागी, कुश पुरी और डॉ. राजीव कुमार सहित कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं। इस शिक्षा मेले में देश के 12 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों ने हिस्सा लिया। उनके प्रतिनिधियों ने छात्रों को विभिन्न कोर्स, करियर विकल्पों और प्रवेश प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी देकर मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं के साथ-साथ 50 से अधिक स्कूलों के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने भी शिरकत की। इससे पूरा माहौल शैक्षणिक ऊर्जा और उत्साह से परिपूर्ण रहा। मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को सही मार्गदर्शन और अवसर मिलना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लकी ड्रॉ था, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को 2 लैपटॉप, 10 स्मार्टफोन और 50 से अधिक अन्य आकर्षक उपहार दिए गए। इस लकी ड्रॉ ने छात्रों में विशेष उत्साह भर दिया। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, डॉ. अनिल अग्रवाल और अन्य अतिथियों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत समृद्धि त्यागी के स्वागत भाषण से हुई, जबकि इसका संचालन डॉ. राजीव कुमार ने किया। अंत में, समृद्धि त्यागी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस सफल आयोजन में समृद्धि त्यागी और वैशाली चौधरी सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर फूलबाग फल मंडी में भीषण आग लगी:30 से ज्यादा अस्थाई घर और दुकानें जलकर खाक, सिलेंडर फटा
    Next Article
    युवक की मौत पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप:सुल्तानपुर में 16 घंटे बाद अंतिम संस्कार, 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment