Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संत प्रेमानंद महाराज से मिलने की चाहत:90 kM कमर से खींची गाड़ी, 4 दिन में तय किया आगरा से वृंदावन का सफर

    2 hours ago

    2

    0

    संत प्रेमानंद महाराज के भक्तों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उनसे मिलने की चाहत में वह हर संभव प्रयास करते हैं, कोई पैदल चल कर तो कोई दंडवती करता हुआ वृंदावन पहुंचता है। ऐसा ही एक भक्त आगरा के अकोला से 90 किलोमीटर अपने शरीर से गाड़ी को बांधकर खींचता हुआ वृंदावन पहुंचा। इस भक्त की श्रद्धा देख हर कोई हैरान रह गया। आस्था और शक्ति का संगम भक्ति के मार्ग पर समर्पण की कई तस्वीरें सामने आती हैं, लेकिन आगरा के अकोला चाहर वाटी के गौरव चाहर ने अपनी अटूट श्रद्धा से सबको हैरान कर दिया है। गौरव चाहर आगरा से करीब 90 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा पूरी कर कान्हा की नगरी वृंदावन पहुँचे। विशेष बात यह है कि गौरव ने यह दूरी सामान्य रूप से पैदल चलकर नहीं, बल्कि अपनी कमर से भारी गाड़ी को खींचते हुए तय की। 2 अप्रैल को शुरू की थी यात्रा गौरव चाहर ने अपनी यह अनूठी पदयात्रा 2 अप्रैल को आगरा के अकोला से प्रारंभ की थी। तपती धूप और शारीरिक चुनौतियों को मात देते हुए वे रविवार को वह वृंदावन की पावन धरा पर पहुँचे। इस चुनौतीपूर्ण सफर में उनके पिता, परिजन और दोस्त पूरे समय उनके साथ रहे और उनका उत्साहवर्धन करते रहे। गौरव के साहस की हो रही सराहना वृन्दावन पहुँचने के बाद गौरव चाहर का मुख्य उद्देश्य प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करना और उनसे वार्ता कर आशीर्वाद प्राप्त करना है। गौरव के अनुसार संत प्रेमानंद के प्रति उनकी गहरी आस्था ही उन्हें इस कठिन साधना को पूरा करने की शक्ति प्रदान कर रही है। 90 किलोमीटर तक गाड़ी खींचकर वृन्दावन पहुँचने के इस साहसिक कार्य की स्थानीय लोग और श्रद्धालु जमकर सराहना कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AIRTEL ने 4300 नए 5G टॉवर शुरू किए:34 मिलियन आबादी तक सर्विस मुहैया कराने का दावा, अनलिमिटेड डेटा प्लान भी लॉन्च
    Next Article
    सेंट्रल मार्केट में लगे पोस्टर- यहां व्यावसायिक गतिविधियां बंद है:सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए सीलिंग के आदेश के बाद व्यापारियों ने खाली करनी शुरू की दुकानें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment