Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यातायात पुलिसकर्मियों को सिखाया तनाव से निपटने का मंत्र:मोबाइल की लत से लेकर मानसिक दबाव तक पर हुई चर्चा, समझा प्रेशर-स्ट्रेस का अंतर

    14 hours ago

    1

    0

    सड़क पर व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी, लगातार वाहनों का दबाव, प्रदूषण, शोर और लोगों के साथ रोजाना होने वाली नोकझोंक। यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी जितनी चुनौतीपूर्ण है, उसका असर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इसी दबाव को कम करने और पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रखने के उद्देश्य से रविवार को यातायात माह के अंतर्गत पुलिस लाइन के आईसीसीसी सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यातायात पुलिसकर्मी शामिल हुए। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति और एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर तनाव प्रबंधन के टिप्स लिए। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था के वक्ताओं ने पुलिसकर्मियों को प्रेशर और स्ट्रेस के बीच का अंतर समझाया। उन्होंने बताया कि काम की जिम्मेदारियों के कारण बनने वाला दबाव और उस दबाव से पैदा होने वाला मानसिक तनाव अलग-अलग स्थितियां हैं। यदि व्यक्ति समय रहते अपने तनाव को पहचान ले और उसे नियंत्रित करने के तरीके अपनाए तो इसका असर उसके व्यवहार, स्वास्थ्य और कार्यक्षमता पर नहीं पड़ता। अलग-अलग परिस्थितियों से निपटना सीखा वक्ताओं ने बताया कि यातायात पुलिसकर्मियों को प्रतिदिन अलग-अलग परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। सड़क पर जाम खुलवाने से लेकर यातायात नियमों का पालन कराने तक उन्हें लगातार सतर्क रहना होता है। कई बार वाहन चालकों के विरोध और बहस का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में धैर्य बनाए रखना और मानसिक संतुलन कायम रखना बेहद जरूरी है। मोबाइल की लत भी बन रही तनाव की वजह कार्यक्रम में मोबाइल एडिक्शन यानी मोबाइल की लत पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। वक्ताओं ने मोबाइल के जरिये इसके दुष्प्रभावों को समझाया। बताया कि लगातार मोबाइल पर समय बिताना, बार-बार स्क्रीन देखना और सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा सक्रिय रहना भी मानसिक तनाव और एकाग्रता में कमी की वजह बन सकता है। मोबाइल का जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करना और डिजिटल आदतों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। तनाव से बचने के बताए तरीके ब्रह्माकुमारी संस्था के वक्ताओं ने तनाव से बचाव के लिए सकारात्मक सोच, मेडिटेशन, आत्मचिंतन और मन को शांत रखने के अभ्यास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां हमेशा व्यक्ति के नियंत्रण में नहीं होतीं, लेकिन उन पर व्यक्ति की प्रतिक्रिया उसके अपने नियंत्रण में होती है। इसलिए विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और संयम बनाए रखना चाहिए। अधिकारियों ने भी लिया प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति और एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी ने पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाया। दोनों अधिकारियों ने भी वक्ताओं की बातें सुनीं और तनाव कम करने के उपायों की जानकारी ली। कार्यक्रम का उद्देश्य यातायात पुलिसकर्मियों को केवल ड्यूटी के दबाव से निपटने के तरीके बताना ही नहीं, बल्कि उनके व्यक्तिगत जीवन में भी मानसिक शांति और सकारात्मकता बनाए रखने के लिए प्रेरित करना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीले ड्रम वाली मुस्कान से जेल में मिलने पहुंचा वकील:हाईकोर्ट में फांसी माफी की याचिका पर 30 नवंबर को है सुनवाई
    Next Article
    झांसी में बच्चे के किडनैपर का एनकाउंटर:पुलिस ने दो बदमाशों के पैर में गोली मारी, बच्चे को छोड़कर 15 लाख लेकर भागा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment