Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले वेंडरों पर कार्रवाई:ट्रेनों में बिक रहा था अनअप्रूव्ड ब्रांड का पानी और अवैध खाना, RPF ने जब्त किया

    3 hours ago

    1

    0

    रेल यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ करना अब भारी पड़ेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में डीआरएम वीणा सिन्हा के निर्देशन में अवैध वेंडरों के खिलाफ बड़ा हंटर चला है। गर्मी के मौसम को देखते हुए शुरू हुए इस विशेष अभियान में ट्रेन संख्या 15084 और 15044 में छापेमारी की गई। यहां से भारी मात्रा में अनअप्रूव्ड ब्रांड की पानी की बोतलें और अवैध सामान जब्त किया गया। बरेली सिटी स्टेशन पर भी आरपीएफ ने एक अवैध वेंडर को दबोचकर कार्रवाई की। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने साफ कर दिया है कि यात्रियों को शुद्ध खाना और पानी मुहैया कराने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। गाड़ी संख्या 15084 में 'ऐलविश' ब्रांड का पानी जब्त जांच अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 15084 में भारी अनियमितता पाई गई। यहाँ अनाधिकृत वेंडरों के पास से 'ऐलविश' ब्रांड की 1000 ML की 48 पानी की बोतलें बरामद की गईं, जिन्हें 14 रुपए प्रति बोतल के हिसाब से बेचा जा रहा था। रेलवे की टीम ने पानी की बोतलों को ड्रम सहित कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए वाणिज्य अधीक्षक कन्नौज को सौंप दिया है। काठगोदाम और बरेली सिटी स्टेशन पर भी एक्शन कार्रवाई का सिलसिला यहीं नहीं थमा, काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15044 के एम-1 कोच में आईआरसीटीसी स्टाफ द्वारा बेचे जा रहे अनअप्रूव्ड ब्रांड के पानी की 25 पेटियां जब्त की गईं। वहीं, बरेली सिटी रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12036 के डी-5 कोच में एक अवैध वेंडर को रंगे हाथों पकड़ा गया। इस वेंडर को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के हवाले कर धारा-144 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे भी जारी रहेगी सख्त निगरानी रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा के अनुसार, ट्रेनों में शुद्ध पानी और गुणवत्तापूर्ण भोजन सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष चेकिंग अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। रेलवे प्रशासन की इस सक्रियता से अवैध वेंडिंग करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परीक्षा में सेंधमारी पर सीधे आजीवन कारावास की सजा:वाराणसी समेत प्रदेश के 6 शहरों में 18-19 अप्रैल को एग्जाम, एक बार रद्द हो चुकी है यह परीक्षा
    Next Article
    आयुष्मान त्रिपाठी ने अंक 98% हासिल किए:लखनऊ के मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज के छात्र ने शहर का नाम रोशन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment